रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आज जमीन घोटाला मामले में ईडी के सामने पेश होना है। ईडी ने छठी बार समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। हालांकि मुख्यमंत्री अभी तक पिछले एक साल में एक बार ही ईडी के सामने पेश हुए हैं। इस बार भी उनकी पेशी को लेकर संशय बरकरार है। वहीं, मुख्यमंत्री को आज से दो दिवसीय दौरे पर दुमका भी जाना है। बता दें कि जमीन घोटाला मामले में पूछताछ के लिए अब तक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को छह समन जारी किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री अलग-अलग कारणों से अब तक ईडी के सामने हाजिर नहीं हुए हैं। पहली बार समन पर उन्होंने पत्र लिखकर ईडी के सामने आने से मना कर दिया था। उसके बाद भी ईडी ने समन जारी कर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी के समन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट भी गए थे, जहां से उन्हें हाईकोर्ट में अपील करने को कहा गया। उसके बाद वो हाईकोर्ट भी गए। वहां से भी उन्हें राहत नहीं मिली. अब एक बार फिर उन्हें समन जारी करते हुए पूछताछ के लिए बुलाया गया है। अब देखना है कि इस बार मुख्यमंत्री का रवैया क्या रहता है, वो पेश होते हैं या नहीं। वैसे अब तक उनकी पेशी को लेकर संशय है।
add a comment
You Might Also Like
झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 24 फरवरी से : 25 समितियों का पुनर्गठन | कल्पना सोरेन को मिली बड़ी जिम्मेदारी
रांची। झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 24 फरवरी से आहूत होने जा रहा है। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो...
तिरू फॉल में बड़ा हादसा ! 3 छात्रों की डूबने से मौत
रांची. बुढ़मू थाना क्षेत्र स्थित तिरू फॉल में बड़ा हादसा हुआ है. फॉल में नहा रहे 3 छात्रों की डूबने...
डोरंडा सब्जी मार्केट एरिया में आम लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए बन रहा प्लान
रांची। डोरंडा बाजार सब्जी मार्केट एरिया में सुबह से लेकर जाम रात तक लग रहे जाम को लेकर रांची नगर...
लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा को एयर एंबुलेंस से भेजा गया दिल्ली एम्स
रांची। रांची के मेडिका में इलाजरत लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से...
रांची से लापता दोनों सगी बहन रांची पहुंची | कर्नाटक से SIT की टीम लेकर आई
रांची। राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी सेंट्रल स्ट्रीट इलाके से रहस्यमय तरीके से गायब हुई 2 सगी बहन को कर्नाटक से...
कुख्यात अपराधी सजाउद्दीन को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा | वेष बदलकर कांके में छिपा था
रांची। पिठोरिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कुख्यात अपराधी सजाउद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है।...