+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Sunday, February 15, 2026
News

हेमंत सोरेन आज सरायकेला-खरसावां में 3 सौ करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे

Share the post

आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज सरायकेला-खरसावां आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। बुधवार को सीएम हेमंत सोरेन खरसावां के गोंदपुर में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके लिए भव्य पंडाल बनाया गया है। वो यहां 3 सौ करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही करोड़ों की परिसंपत्ति का लाभुकों के बीच वितरण भी करेंगे। मुख्य मंच पास भी विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं, जिसमें लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है।

Leave a Response