+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, September 17, 2025
News

चुनाव खत्म होते ही कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े | रांची में 23 रूपए का इजाफा | घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। साल 2023 के आखिरी महीने दिसंबर और नए साल की शुरुआत से पहले मंहगाई की मार एक बार फिर लोगों को झेलनी पड़ेगी। 5 राज्यों के चुनाव खत्म होते ही तेल कंपनियों ने जोर का झटका दिया है। दिसंबर महीने के 1 तारीख को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए। झारखंड की राजधानी रांची में इंडेन के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 23 रूपए का इजाफा हुआ है। 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1957 रुपए हो गया। पहले रांची में एक 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का 1934.50 रुपए था। वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 23 रुपए बढ़ गए। नए रेट आज से लागू हो गए हैं। घरेलू एलपीजी उभोक्ताओं को महंगाई से राहत मिली है।

सभी राज्यों में बढ़े दाम

देश की तेल कंपनियों की वेबसाइट के मुताबिक LPG सिलेंडर के नए दाम अपडेट हो गए हैं। दिल्ली में कॉमर्शिल गैस सिलेंडर के नए दाम 1796.50 रुपए हो गए हैं, पहले 1755.50 रुपए में मिलता था। वहीं, मुंबई में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के नए दाम भी लागू हो गए हैं, नए रेट 1749 रुपए हो गए हैं, जो पहले 1728 रुपए में आता था। कोलकाता में नए रेट बढ़कर 1908 रुपये हो गए हैं, पहले 1885.50 रुपए था। वहीं, चेन्नई में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के नए दाम 1968.50 रुपए हो गए हैं, जो पहले 1942 रुपए में उपलब्ध था।

Leave a Response