देखें लाइव: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीएसएफ के हजारीबाग मेरू कैंप में राइजिंग डे समारोह में शामिल
रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झारखंड दौरे पर है। गुरुवार को अमित शाह रांची एयरपोर्ट पहुंचे, यहां से वे सीधे हजारीबाग के लिए रवाना हुए थे। केंद्रीय गृह मंत्री झारखंड के हजारीबाग में बीएसएफ के राइजिंग डे परेड में शामिल हैं। मार्च पास्ट शुरू हो गए हैं। बता दें कि अमित शाह 30 नवंबर को दिन के 4 बजे रांची एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। बीएफएफ के हेलीकॉप्टर से वह वह रांची एयरपोर्ट पर पांच मिनट रूकने के बाद हजारीबाग मेरू कैंप के लिए रवाना हो गए थे। 30 नवंबर को रात्रि विश्राम भी वह मेरू कैंप में किए। आज दोपहर बाद हजारीबाग से रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। दोपहर के 2.45 बजे वह रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
add a comment