+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Monday, March 9, 2026
Latest Hindi NewsNewsSocialWorld

हेलीकाप्टर दुर्घटना : ईरानी राष्ट्रपति रईसी समेत 9 लोगों की मौत

Share the post
इब्राहिम रईसी

रांची। हेलिकॉप्टर दुर्घटना में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी समेत 9 लोगों की मौत हो गई है। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के हेलिकॉप्टर का मलबा अजरबैजान की पहाड़ियों पर मिल गया। इसमें सवार राष्ट्रपति रईसी और ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन समेत 9 लोग नहीं मिले हैं। ऐसे में इनके जिंदा बचे होने की उम्मीदें न के बराबर है। सर्चिंग में जुटी रेड क्रिसेंट की टीम ने कहा है कि किसी के जिंदा होने के कोई संकेत नहीं हैं। सर्च ऑपरेशन में जुटे तुर्की के एक ड्रोन को अजरबैजान की पहाड़ियों पर ताविल इलाके में जलती हुई एक जगह दिखी है। शक है कि यह ईरानी राष्ट्रपति रईसी के हेलिकॉप्टर का मलबा हो सकता है। हालांकि, हेलिकॉप्टर में सवार लोगों की हालत के बारे में अब भी पता नहीं चल सका है। बता दें कि हेलिकॉप्टर रविवार शाम 7.30 बजे अजरबैजान के पास लापता हो गया था। रातभर से इसकी तलाश की जा रही थी। इलाके में भारी बारिश, कोहरा और ठंड की वजह से सर्चिंग में दिक्कतें आईं। तीन बचावकर्मी गायब हो गए हैं। ईरान के स्टेट मीडिया IRNA के मुताबिक, रईसी 19 मई की सुबह अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव के साथ एक बांध का उद्घाटन करने गए थे। लौटने के दौरान अजरबैजान की सीमा के करीब ईरान के वरजेघन शहर में यह हादसा हुआ। राष्ट्रपति रईसी, विदेश मंत्री होसैन के अलावा हेलिकॉप्टर में पूर्वी अजरबैजान प्रांत के गवर्नर मलिक रहमती, ​​​तबरीज के इमाम मोहम्मद अली अलेहाशेम, एक पायलट, को-पायलट, क्रू चीफ, हेड ऑफ सिक्योरिटी और बॉडीगार्ड सवार थे।

Leave a Response