About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
HealthLifeNews

महाराष्ट्र में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर बस में लगी आग में 25 लोगों की जलकर मौत

Share the post

नेशनल लेटेस्ट न्यूज

  • टायर फटने के बाद बस पलट गई, जिससे बस में आग लग गई

रांची। समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर महाराष्ट्र के यवतमाल से पुणे जा रही बस में आग लगने से 25 लोगों की जलकर मौत हो गई। यह घटना शनिवार देर रात 2 बजे की है। बस से 25 लोगों के शव बाहर निकाला जा चुका है। इस बस में 33 लोग सवार थे। 6 से 8 लोग अब भी घायल हैं। उन्हें प्राथमिकी उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुलढाणा एसपी सुनील कड़ासेन ने बताया कि बस में कुल 33 लोग सवार थे, जिनमें से 25 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए। इस बड़े हादसे में बस का ड्राइवर बच गया। बस ड्राइवर ने कहा कि टायर फटने के बाद बस पलट गई, जिससे बस में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्क्षियों ने बताया कि बस पहले नागपुर से औरंगाबाद की ओर जाने वाले रास्ते पर दाहिनी ओर एक लोहे के खंभे से बस टकरा गई। जिसके बाद ड्राइवर ने संतुलन खो दिया। इस दौरान बस रोड के बीच बने कंक्रीट के डिवाइडर से टकराकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने यह भी बताया कि बस बायीं तरफ पलटी, जिससे बस का दरवाजा नीचे आ गया। ऐसे में उसमें सवार लोग बाहर नहीं निकल सके। बताया ये भी जा रहा है कि हादसे के दौरान  बस से बड़ी मात्रा में डीजल सड़क पर फैल गया। डीजल फैलने के कारण ही बस में आग लग गई।  

News Box Bharat latest news

Leave a Response