रांची T20 मैच के टिकट पर बड़ा अपडेट। एक व्यक्ति को मिलेंगे सिर्फ 2 टिकट। 5-6 अक्टूबर को होगी बिक्री
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह बढ़ने लगा है। दोनों टीमों के बीच दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच 9 अक्टूबर 2026 को रांची के धुर्वा स्थित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा। मैच को लेकर झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) ने टिकट बिक्री की तारीख और व्यवस्था की जानकारी साझा की है।
5 और 6 अक्टूबर को होगी टिकटों की बिक्री
JSCA के मुताबिक आम दर्शकों के लिए मैच के टिकट 5 और 6 अक्टूबर 2026 को उपलब्ध होंगे। ऑफलाइन टिकट खरीदने के लिए स्टेडियम की पश्चिमी परिधि में विशेष काउंटर बनाए जाएंगे।
टिकट काउंटर पर बिक्री सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। हालांकि, दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक लंच ब्रेक रहेगा।
एक व्यक्ति खरीद सकेगा अधिकतम दो टिकट
दर्शकों की सुविधा और टिकटों की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए JSCA ने प्रति व्यक्ति टिकट खरीदने की सीमा तय की है। एक व्यक्ति अधिकतम दो टिकट ही खरीद सकेगा। टिकट की कीमत या श्रेणी चाहे जो भी हो, दो से अधिक टिकट खरीदने की अनुमति नहीं होगी।
ऑनलाइन भी बुक कर सकेंगे टिकट
जो दर्शक स्टेडियम के काउंटर से टिकट नहीं खरीदना चाहते, उनके लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। दर्शक District.in के वेब पोर्टल के माध्यम से टिकट खरीद सकेंगे।
JSCA की ओर से टिकटों की विभिन्न श्रेणियों और उनकी कीमतों की जानकारी पहले ही जारी की जा चुकी है।
मैच को लेकर तैयारियां तेज
9 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले को लेकर JSCA की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। एसोसिएशन की ओर से कहा गया है कि क्रिकेट प्रेमियों और झारखंड के लोगों को मैच के दौरान बेहतर और यादगार अनुभव देने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
रांची में होने वाला यह मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज की टी-20 सीरीज का अहम मैच होगा, ऐसे में टिकट बिक्री शुरू होने से पहले ही स्थानीय क्रिकेट प्रशंसकों के बीच इसे लेकर उत्सुकता देखने को मिल रही है।
👉 यह भी पढ़ें:






