About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
भारत वेस्टइंडीज दूसरे ODI में चोटिल हुए नमन धीर
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे के दौरान फील्डिंग करते हुए नमन धीर चोटिल हो गए।
CricketLatest Hindi NewsNewsSport

Naman Dhir Injury। दूसरे ODI में चोटिल हुए नमन धीर। मैदान से जाना पड़ा बाहर

Share the post

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा। ऑलराउंडर नमन धीर फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

गेंदबाजी के दौरान नहीं, फील्डिंग करते समय लगी चोट

नमन धीर 36वें ओवर के दौरान बाउंड्री के पास फील्डिंग कर रहे थे। इसी दौरान उनके बाएं टखने में चोट लगी। शुरुआत में ऐसा लगा कि उन्हें क्रैंप की समस्या हुई है और फिजियो मैदान पर पहुंचे, लेकिन बाद में पता चला कि उनका टखना मुड़ गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक नमन धीर का बायां टखना कुछ ही सेकंड के अंतराल में दो बार मुड़ा, जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए। उनकी जगह औकिब नबी ने ओवर पूरा किया, जबकि नितीश कुमार रेड्डी ने सब्स्टीट्यूट फील्डर के तौर पर मैदान संभाला।

मैच में पहले ही कर चुके थे अहम योगदान

चोटिल होने से पहले नमन धीर ने फील्डिंग में अच्छा योगदान दिया था। उन्होंने कीसी कार्टी और जॉन कैंपबेल के कैच पकड़े थे। चोट के समय वेस्टइंडीज का स्कोर 35.5 ओवर में 277/2 था और शाई होप व आमिर जांगू पारी को आगे बढ़ा रहे थे।

चोट कितनी गंभीर, अभी आधिकारिक जानकारी नहीं

फिलहाल नमन धीर की चोट कितनी गंभीर है, इसे लेकर भारतीय टीम की ओर से कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है। उनकी फिटनेस पर आगे मिलने वाली मेडिकल जानकारी के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

भारत ने तीन मैचों की ODI सीरीज के पहले मुकाबले में जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरे मैच में टीम सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरी है। नमन धीर को इस सीरीज में नए खिलाड़ियों के रूप में मौका मिला है।

👉 यह भी पढ़ें:

Leave a Response