About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 23, 2026
News

झारखंड राज्य आवास बोर्ड के द्वारा अरगोड़ा में मंदिर की चारदीवारी तोड़े जाने का स्थानिय लोगों ने विरोध किया

Share the post

रांची। झारखंड राज्य आवास बोर्ड के द्वारा अरगोड़ा स्थित सर्वकामद महादेव मंदिर की चारदीवारी तोड़े जाने का स्थानिय लोगों ने बुधवार को विरोध किया। जानकारी के अनुसार झारखंड राज्य आवास बोर्ड के पदाधिकारी मंगलवार को बिना किसी सूचना के नाली सफाई करने के दौरान मंदिर की चारदीवारी को तोड़ दिए। लोगों के विरोध के बाद पदाधिकारी यहां से निकल गए। बुधवार को पुनः झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अधिकारी मंदिर परिसर में कब्जा करने पुलिस फोर्स के साथ आएं। इसके बाद स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विनय सिन्हा दीपू को सूचित किया। विनय सिन्हा दीपू ने झारखंड राज्य आवास बोर्ड के प्रबंध निदेशक अमित कुमार से दूरभाष पर बात की। साथ ही इससे संबंधित पदाधिकारियों को भी सूचित कर कब्जा करने आई टीम को वापस कराया। बता दें कि मंदिर सार्वजनिक स्थल पर निर्मित है। इस जमीन को झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने किसी को आवंटित कर दिया है। इलाके के धर्म प्रेमियों ने यह निर्णय लिया है कि किसी भी कीमत पर किसी अन्य व्यक्ति को यह जमीन आवंटित नहीं होने देंगे। इसके विरुद्ध स्थानीय निवासियों ने जनवरी में पीएआई भी दायर किया है। सर्वकामद महादेव मंदिर 1992 में निर्मित हुआ था। जिसमें सभी देवी देवताओं के साथ छठ घाट भी निर्मित है। यह जमीन झारखंड राज्य आवास बोर्ड द्वारा अरगोराड़ा हाउसिंग कॉलोनी के निवासियों को सार्वजनिक स्थल के लिए आवंटित किया गया था।

Leave a Response