About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Weather Updates

येलो अलर्ट : झारखंड के कई जिलों में वर्ष 2024 की पहली सुबह की शुरुआत घने कोहरे से होगी | रांची भी शामिल

Share the post

कोहरे के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील

रांची। झारखंड के कई जिलों में वर्ष 2024 की पहली सुबह की शुरुआत घने कोहरे से होगी। मौसम केंद्र, रांची ने मौसम पूर्वानुमान में राज्य के 15 जिले गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, गुमला, लोहरदगा, रांची, रामगढ, बोकारो, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में 1 जनवरी और 2 जनवरी 2024 की सुबह में कोहरा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र रांची ने कोहरे के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की। 1 जनवरी का दिन प्रायः शुष्क रहेगा, सुबह में कोहरा बनने के बाद आसमान साफ हो जाएगा और धूप खिलेगी। राज्य के उत्तर पश्चिमी जिलों जैसे पलामू, चतरा, गढ़वा और आसपास के जिलों में 1 जनवरी की रात से आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। 2 जनवरी 2024 को इन जिलों में हल्की वर्षा भी हो सकती है। 31 दिसंबर को मौसम केंद्र, रांची के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य भर में मौसम प्रायः शुष्क रहा। वहीं, राज्य के उत्तर पश्चिम, मध्य तथा दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा भी दर्ज किया गया। राज्य में सबसे अधिक यानी उच्चतम तापमान चाईबासा में 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान गिरिडीह में 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया। रांची में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस, डाल्टेनगंज का न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस, चाईबासा का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस, गोड्डा का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस और देवघर का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

Leave a Response