+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Thursday, September 18, 2025
News

देखें वीडियो : रात 12 बजे तक बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर जावेद अली ने जमाया रंग | लोग थिरकने पर हुए थे मजबूर | 6 घंटा का कार्यक्रम रहा पूरा सफल

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

झारखंड विधानसभा की 23वीं वर्षगांठ कई यादें छोड़ गया

कार्यक्रम में शुरू से अंत तक मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो

रांची। झारखंड विधानसभा की 23वीं वर्षगांठ शानदार तरीके से गुरुवार को संपन्न हो गया। लेकिन यह वर्षगांठ कई अच्छे यादों को छोड़कर चला गया। जिस तरह से झारखंड विधानसभा के अधिकारियों व कर्मियों ने इस वर्षगांठ को सफल बनाने में अपनी मेहनत की उसे कभी भुलाया नहीं जा सकात। खुद झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने 23वीं वर्षगांठ के सफल आयोजन को लेकर अपनी एक अलग ही छाप छोड़ दी। झारखंड विधानसभा में आयोजित आखिरी दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने रांची ही नहीं पूरे झारखंड के लोगों का दिल जीत लिया। गुरुवार की रात जो कार्यक्रम हुए उसे रांची के लोग कभी नहीं भुला सकते। पूरा कार्यक्रम स्थल माननीयों, अधिकारियों व आमलोगों से पटा रहा। इस कार्यक्रम को रंगीन बनाने में बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर जावेद अली ने कोई कसर नहीं छोड़े। स्टेज में उनकी हर अदा पर लोगों ने खूब तालियां बजाई। जावेद अली ने रांची के लोगों के लिए अपनी गायकी से कई यादें छोड़ गए।

नगाड़ा नगाड़ा नगाड़ा पर लोग स्टेज के सामने आकर नाचे

क्लासिकल, सूफियाना, मेलोडी, गजल सबका छाप जावेद अली ने छोड़े। फिर रफी, किशोर कुमार के गाने पर भी लोगों को गुनगाने पर मजबूर किए थे। लेकिन कार्यक्रम के अंतिम गाने पर जावेद अली ने ऐसा कमाल किया की लोग स्टेज पर आकर नाचने लगे। जब वे मेट का गाना हो रंग पुरेदी रंग रंगीली लड़की छैल छबीली… उस्दे चंचल नैन कटार अरे चंचल नैन कटार ते उसदा रूप बना हतियार… उसके रूप से कतल हुए तो चर्चा शुरू हुआ… नगाड़ा नगाड़ा नगाड़ा बजा नगाड़ा नगाड़ा नगाड़ा बजा ओए.. पर लोगों ने खूब मस्ती भरी।

स्टेज में आते ही जावेद ने लोगों का दिल जीत लिया

जावेद अली ने स्टेज में आते ही सबको बता दिया कि यह रात एक नया रात झारखंड के इतिहास में लिख दिया जाएगा। जावेद अली के सुरीली आवाज ने सबका दिल जीत लिया। गजनी का गाना  मुझे तुम मिल गयी किस्मत पे आयी ना यकीं उतर आई झील में जैसे चांद उतरता है कभी हौले हौले, धीरे से… गाकर अपने सुरीली आवाज से लोगों को बांध दिया। खुद जावेद अली ने भी झारखंड के कसीदे पढ़ने में कोई कसर नहीं छोड़े। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान हजारों की संख्या में बैठे लोगों से कहा, ऐसे लोगों के सामने प्रोग्राम करने का मजा ही बढ़ जाता है। कार्यक्रम शाम 6 बजे से शुरू होकर रात 12 बजे तक चला। शुरू में झारखंड के कलाकाराें व गजल गायक कुमार सत्यम ने समां-बांधा। रात 10 बजे के बाद जावेद अली महौल को खुबसूरत बनाएं। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष ने जावेद अली को शॉल व मोमेंटो देकर सम्मानित भी किए।

श्रीवल्ली पर खुद जावेद ने डांस किए

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ के श्रीवल्ली गाने पर अल्लू ने जबरदस्त डांस कर लोगों का दिल जीता था। लेकिन इस गाने को गाने वाले खुद जावेद अली ने श्रीवल्ली पर डांस कर सबको चकित कर दिया। स्टेप बाइ स्टेप श्रीवल्ली पर जावेद ने काले चशमा पहनकर गाकर खुद लाजवाब डांस किया। इस गाने पर लोग झूमने को मजबूर हो गए।

Leave a Response