About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Monday, November 9, 2026
News

छत्तीसगढ़ के नए सीएम बनेंगे विष्णुदेव साय । रमन सिंह विधानसभा स्पीकर होंगे

Share the post

अरुण साव और विजय शर्मा डिप्टी सीएम होंगे

रांची। विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री बनेंगे। विधायक दल की बैठक में इस बात पर मुहर लग गई है। अरुण साव और विजय शर्मा डिप्टी सीएम होंगे। वहीँ, रमन सिंह विधानसभा स्पीकर होंगे। 24 घंटे में राज्य को नया सीएम मिल जाएगा। विष्णुदेव साय ने राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री बनेंगे। पार्टी ने आदिवासी मुख्यमंत्री के फॉर्मूले पर विचार करते हुए विष्णुदेव साय का नाम तय कर दिया है। आदिवासी सीएम के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय और रेणुका सिंह का नाम आगे चल रहा था। छत्तीसगढ़ में सीएम पद के कई दावेदार थे। जिनमें रमन सिंह के अलावा अरुण साव, विष्णुदेव साय, ओपी चौधरी और रेणुका सिंह के नाम शामिल हैं। पार्टी ने आदिवासी मुख्यमंत्री के फॉर्मूले पर विचार करते हुए विष्णुदेव साय का नाम तय कर दिया।आदिवासी समाज से आने वाले विष्णुदेव साय साल 1980 में बीजेपी में शामिल हुए थे। विष्णुदेव छत्तीसगढ़ की कुनकुरी विधानसभा से हैं। राज्य में आदिवासी समुदाय की आबादी सबसे ज्यादा है। विष्णुदेव साय साल 2020 में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बने थे। वह सांसद और केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वह RSS और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के करीबी भी हैं।

Leave a Response