+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, June 4, 2025
News

अपडेट : विजया जाधव बनीं बोकारो की DC

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। झारखंड में कई IAS अधिकारियों के तबादले हुए हैं। वहीं, कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिए गए हैं। विजया जाधव को बोकारो का उपायुक्त बनाया गया है। इससे पहले वे जमशेदपुर की डीसी रह चुकी हैं। पूर्वी सिंहभूम DC मजूनाथ भजंत्री स्वर्णरेखा परियोजना का प्रशासक नियुक्त किए गए हैं। उनकी जगह अनन्य मित्तल को पूर्वी सिंहभूम का DC बनाया गया है। उपायुक्त साहिबगंज राम निवास यादव उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक बनाए गए हैं तो वहीं, हेमंत सती साहिबगंज के उपायुक्त बने हैं। सत्येंद्र कुमार झारखंड राज्य खाद्य निगम के निदेशक बनाए गए हैं, तो पवन कुमार झारखंड एड्स कंट्रोल सोसाइटी का निदेशक बनाया गया है। गरिमा सिंह को लातेहार का डीसी बनाया गया। वहीं, हिमांशु मोहन को माध्यमिक शिक्षा का निदेशक बनाया गया है। विस्पुते श्रीकांत अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह बनाए गए हैं। वहीं, अजय कुमार सिंह को मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, तो वंदना दादेल को पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। मनीष रंजन को भवन निर्माण, झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड का, अरवा राजकमल को जरेडा का, उमा शंकर सिंह को सिद्धों कान्हों कृषि एवं वनोपज सहकारी संघ का, संजीव कुमार बेसरा को झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी, आकांक्षा रंजन को माटी कला बोर्ड का और शशि रंजन को JSMDC का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Leave a Response