About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

शातिर चोर: एयरपोर्ट थाना ने पोटका से 2 चोर को थार गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया | कई कार मालिकों का गाड़ी को बेच डाला

Share the post

रांची। एयरपोर्ट थाना ने पोटका थाना क्षेत्र से 2 चोर को थार गाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया। एयरपोर्ट थाना ने एक टीम का गठन कर पोटका से राहुल रंजन व तूफान मंडल को दो चोरी के महिंद्रा थार के साथ गिरफ़्तार किया l कांड के अनुसंधान के क्रम में जब इन दोनों को पकड़ा गया तब इनके पास से दो थार गाड़ी बरामद हुई, जिन्हें ये कोलकाता में बेचने जा रहे थे। लेकिन पुलिस के नजर से ये शातिर चोर बच नहीं सके व पुलिस के गिरफ्त में आ गए। इस संबंध में एयरपोर्ट थाना प्रभारी आनंद प्रकाश ने बताया कि सितंबर महीने में एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में गाड़ी चोरी होने का मामला दर्ज हुआ था। ये चोर ट्रैवल एंजेंसी के नाम पर गाड़ी लेकर बिना ड्राइवर के सेल्फ ड्राइव कार अपने उपभोक्ताओं को गाड़ी उपलब्ध कराने का गंदा धंधा चला रहे थे। लेकिन इनका धंधा कुछ आैर ही है, ये गाड़ी बुक कर गाड़ी को बेच देते। गिरफ्तार अभियुक्त राहुल रंजन बिहार के मोकमा व तूफान मंडल जमशेदपुर का रहने वाला है। पुलिस इनसे सख्ती के साथ पूछताछ कर रही है।

जमशेदपुर से कई कार मालिकों का कार लेकर राहुल लापता हुआ

जमशेदपुर के उलीडीह में एक नया धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें राहुल रंजन नामक युवक ने झारखंड राज्य के अलग अलग हिस्सों से कुल 11 गाड़ी मालिकों के साथ धोखाधड़ी की है। इसमें 9 गाड़ियां हजारीबाग जिले की है, जबकि 1 रांची और 1 चतरा जिले का है। इन सभी कार मालिकों ने कार को एग्रीमेंट में राहुल रंजन नामक युवक जो की जमशेदपुर के मून सिटी का रहने वाला है उसने यह बोल कर लिया था की जमशेदपुर में उसकी बड़ी बड़ी कंपनी जैसे टाटा स्टील, टीआरएफ,लाफार्ज कम्पनी में उसका गाड़ियों का टेंडर चलता है। राहुल ने सभी कार मालिकों से कहा कि इन सभी गाड़ियों को कंपनी में भाड़े पर लगा देगा। जिसके बाद कार मालिकों ने विश्वास के साथ अपनी गाड़ी को एग्रीमेंट के साथ राहुल को जनवरी 2023 को दी थी। लगभग 5 महीने बीत जाने के बाद उन गाड़ी मालिकों को न ही गाड़ी का एक रूपए मिला न ही गाड़ी। कार मालिकों को जब राहुल का कोई अता पता नहीं मिला तो उलीडीह थाने में मामला दर्ज कराया गया।

Leave a Response