+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Monday, March 23, 2026
News

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 10 दिसंबर को जमशेदपुर में एक्सएलआरआई के प्लैटिनम जुबिली समारोह में शामिल होंगे

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 10 दिसंबर को जमशेदपुर के जेवियर स्कूल आफ मैनेजमेंट (एक्सएलआरआई) के प्लैटिनम जुबिली समारोह में मैनेजमेंट छात्रों को संबोधित करेंगे। जमशेदपुर में उपराष्ट्रपति के आने को लेक उपायुक्त ने बुधवार को जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद कार्यक्रम स्थल टाटा आडिटोरियम का भी निरीक्षण किया, जहां सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था आदि पर पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया गया। कार्यक्रम स्थल पर डीसी-एसएसपी ने प्रवेश व निकास द्वार स्थल पर सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था, परिसर में बैरिकेडिंग व पार्किंग व्यवस्था आदि की समीक्षा की। कार्यक्रम स्थल पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, रूट चार्ट तथा वीआइपी मूवमेंट के दौरान यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Response