+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, May 20, 2025
News

5 State Exit Poll Results 2023 : छत्तीसगढ़-तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार | राजस्थान में बीजेपी

national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Share the post

मध्य प्रदेश में कांगेस-बीजेपी में कांटे की टक्कर

रांची। 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद Exit Poll के आंकड़े आने शुरू हो गए हैं। छत्तीसगढ़ व तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनते दिख रही है। वहीं, राजस्थान व एमपी में बीजेपी के खाते में जा रही है। हालांकि इन दोनों राज्यों में उलटफेर की भी आशंका जताई जा रही है। 5 राज्य, यानी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम की वोटिंग पूरी हो चुकी है। रिजल्ट 3 दिसंबर को घोषित होंगे, लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल अलग-अलग अपने दावे बता रही है। दैनिक भास्कर के अनुसार मध्य प्रदेश के अब तक 6 एग्जिट पोल में 4 में भाजपा और 2 में कांग्रेस बहुमत के करीब है। छत्तीसगढ़ के तीन एग्जिट पोल में कांग्रेस आगे दिख रही है। राजस्थान में भाजपा बहुमत के पार दिख रही है। इंडिया टुडे माय एक्सिस इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश में भाजपा को 106-116, कांग्रेस को 111-121 और अन्य को 6 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। राज्य में 230 सीटें हैं। यहां बहुमत के लिए 116 सीटों की जरूरत है। एक्सिस इंडिया के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 40-50, भाजपा 36-46 और अन्य को 1 से 5 सीटें दी गई हैं। राज्य में कुल 90 सीटें हैं। यहां बहुमत का आंकड़ा 46 है। जन की बात के एग्जिट पोल में राजस्थान में भाजपा को 100-122, कांग्रेस को 62 से 85, अन्य को एक भी सीट नहीं दी गई है। राज्य में कुल 200 सीटें हैं। यहां सरकार बनाने के लिए 101 सीटों की जरूरत है। दैनिक भास्कर ने एमपी में कांग्रेस की सरकार आने का एग्जिट पोल में दावा किया।

Leave a Response