+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Monday, February 16, 2026
News

हेमंत सोरेन के रिमांड का आज आखिरी दिन | ईडी की विशेष आदालत में फिर पूर्व सीएम की पेशी होगी

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat

रांची। लैंड स्कैम मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की 5 दिनों के ईडी रिमांड का आज आखिरी दिन है। दोपहर के बाद ईडी की विशेष अदालत में आज फिर हेमंत सोरेन की पेशी होगी। कोर्ट तय करेगा कि हेमंत सोरेन ज्यूडिशियल कस्टडी में जाएंगे या फिर ईडी को उनकी रिमांड मिलेगी। कोर्ट से ईडी फिर से हेमंत सोरेन की रिमांड की मांग करेगी। बता दें कि 31 जनवरी को ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था, 1 फरवरी को कोर्ट में पेश करते हुए ईडी ने 10 दिनों की रिमांड मांगी थी। कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखते हुए अगली सुनवाई की तारीख 2 फरवरी निर्धारित की थी। 2 फरवरी को कोर्ट ने हेमंत सोरेन को 5 दिनों की ईडी रिमांड पर भेज दिया था। 3 फरवरी से ईडी ने हेमंत सोरेन से पूछताछ शुरू की थी।बता दें कि जमीन घोटाला मामले में ईडी ने 31 जनवरी को करीब 7 घंटे की पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद हेमंत सोरेन ने राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा था। हेमंत सोरेन पर 8.50 एकड़ जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। ईडी का आरोप है कि इस जमीन की खरीद-बिक्री के तहत मनी लॉन्ड्रिंग की गई है।

Leave a Response