About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, October 28, 2026
News

18वीं सालगिरह : कल्पना ने लिखा- विश्वास है वो इस षड्यंत्र को हरा विजेता बनकर हम सभी के साथ शीघ्र होंगे

Share the post

रांची! आज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के शादी के 18 साल हो गए. हेमंत सोरेन इस वक्त जमीन घोटाले मामले में ed के रिमांड पर हैं. हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन के x अकाउंट पर अपनी शादी के 18वीं सालगिरह पर पोस्ट करते हुए लिखा, झारखण्ड के अस्तित्व और अस्मिता की रक्षा के लिए हेमन्त जी ने झुकना स्वीकार नहीं किया। उन्होंने षड्यंत्र से लड़ना और उसे हराने के लिए अपने आप को समर्पित करना बेहतर समझा। आज हमारी शादी की 18वीं सालगिरह है, पर हेमन्त जी परिवार के बीच नहीं हैं। बच्चों के साथ नहीं हैं। विश्वास है वो इस षड्यंत्र को हरा विजेता बनकर हम सभी के साथ शीघ्र होंगे। मैं एक वीर झारखण्डी योद्धा की जीवन साथी हूं। आज के दिन मैं भावुक नहीं होऊंगी। हेमन्त जी की तरह ही विषम परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हुए उनके साहस और संघर्ष की शक्ति बनूंगी।~ कल्पना मुर्मू सोरेन

Leave a Response