+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, March 24, 2026
News

रांची में हॉकी का जबरदस्त क्रेज है । अभी और इंटरनेशनल मैच यहां होंगे : दिलीप तिर्की

Share the post

ग्रास रूट को मजबूत किया जाएगा : भोलानाथ

रांची। हॉकी इंडिया (एचआई) की वार्षिक आमसभा शुक्रवार को मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में संपन्न हुई। एजीएम के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बहुत ही बड़ा योगदान है कि वो हॉकी को सपोर्ट कर रहे। उनके ही प्रयास से asian championship ट्रॉफी यहां करा रहे हैं। भविष्य में यहां और भी इंटरनेशनल मैच कराये जाएंगे। उन्होने कहा कि पिछले एक साल में हॉकी इंडिया में बहुत कुछ बदलाव हुआ है। जो पहले कभी नहीं हुआ था। हॉकी इंडिया में अंडर-17 टीम को यूरोप भेजा गया। वहीँ, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के अध्यक्ष तैय्यब इकराम ने कहा है कि इंडियन हॉकी है तो हॉकी वर्ल्ड है। हॉकी फैंस है तो हॉकी है, जिस तरह से दर्शक बड़ी संख्या में मैच देखने आ रहे हैं काफी गर्व महसूस कर रहें हैं। हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने कहा कि ग्रास रूट को मजबूत किया जाएगा। हॉकी का जो पुराना दिन भारत में था उसे लाने का प्रयास किया जा रहा है। सभी स्टेट को 10-10 रुपए दिया गया है, ताकि हॉकी का और विस्तार हो। सभी स्टेट में डेवलपमेंट पर लेकर कार्य किया जा रहा है। ताकि खिलाड़ियों को अच्छा प्लेटफॉर्म दिया जा सके।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए निमंत्रण

महोदय/महोदया

के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए मीडिया के आप सभी सदस्यों को हम सादर आमंत्रित करते हैं।

दिनांक एवं समय: शनिवार, 4 नवंबर 2023, दोपहर 2:00 बजे

स्थान: मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम, रांची (झारखंड)

अधिक जानकारी और आरएसवीपी के लिए कृपया संपर्क करें:

स्नेहा सिंह, सहायक मीडिया मैनेजर- हॉकी इंडिया, संपर्क- +91 9760483050

मानवी कपिला, संपर्क- +91 8920959339

करण प्रशांत सक्सेना, संपर्क- +91 9953876133.

– –

Leave a Response