About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, November 3, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
CrimeNews

हजारीबाग के जिलाध्यक्ष शंभु लाल यादव पर लगे यौन शोषण का आरोप | पार्टी ने निलंबित किया

Share the post

राची। हजारीबाग के झारखंड मुक्ति मोर्चा ( झामुमो) के जिलाध्यक्ष शंभु लाल यादव पर एक महिला ने याैन शोषण व शादी का झांसा देने का आरोप लगाया। साथ ही व्यवसाय के नाम पर 11 लाख रुपए ऐंठने का बई आरोप लगाया है। पीड़िता ने विष्णुगढ़ थाना में दर्ज शिकायत करा दी है। पीड़िता ने कहा है कि शंभु लाल यादव से करीब 5 साल पहले मुलाकात हुई थी। इसके बाद उसने नजदीकी बढ़ाई और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध भी बनाया। बाद में पता चला कि शंभु लाल यादव पहले से ही शादीशुदा है व उनके तीन बच्चे भी हैं। जब पीड़िता उनके घर पहुंची तो उनके साथ मारपीट की गई। इधर पार्टी ने शंभुलाल यादव को तत्काल पार्टी से निलंबित कर दिया है, साथ ही तीन सदस्यीय जांच कमेटी बना दी है। जांच कमेटी को 10 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट इस मामले पर सौंपने को कहा गया है।

शंभुलाल की पत्नी ने भी थाना में शिकायत दर्ज कराई
वहीं, झामुमो जिलाध्यक्ष शंभुलाल यादव ने कहा कि वह महिला को पिछले एक-डेढ़ साल से जानते हैं। उनकी मुलाकात प्रोजेक्ट रांची में हुई थी। महिला ने उनसे फोन नंबर ले लिया था, बाद में कई बार उनसे फोन पर भी बात हुई। लेकिन महिला ने जो आरोप लगाया है वो बेबुनियाद है। शंभु लाल ने कहा कि महिला खुद उनसे 30 लाख रुपए की मांग कर रही थी। शंभु लाल यादव के मुताबिक महिला सरकारी कृषि संस्थान में क्षेत्रीय प्रबंधक के पद पर कार्यरत है, वो भी एक बच्चा की मां है। उनका लड़का लंदन में पढ़ता है। उसकी पढ़ाई के लिए महिला ने नोयडा स्थित फ्लैट को गिरवी रखा है। इसी को छुड़ाने के एवज में पैसे मांग रही थी। महिला के दबाव की वजह से उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया तो वह घर पर आ धमकी और उनकी पत्नी से मारपीट करने लगी।
आरोपी शंभु लाल यादव का कहना है कि महिला की शिकायत के जवाब में उनकी पत्नी ने भी उसके खिलाफ विष्णुगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Leave a Response