About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, November 8, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
CrimeNews

दिग्गज फुटबॉलर को बंधक बनाकर करोड़ों लूट लिए | गर्लफ्रेंड भी चोटिल

Share the post

चुराए गए समान की कीमत 4.2 करोड़ रुपए

रांची। फ्रांस के क्लब पीएसजी के गोलकीपर गियानलुइगी डोनरुमा लूट का शिकार बन गए। डोनरुमा और उनकी गर्लफ्रेंड को उन्हीं के घर पर बंधक बनाकर लूट की गई। फ्रेंच पुलिस मामले की जांच में जुट गई है लेकिन इस घटना का खिलाड़ी के जहन पर काफी असर हुआ है। खिलाड़ी के साथ यह घटना तब हुई जब उन्हें अगले दिन जापान के लिए रवाना होना था। डोनरुमा पेरिस के अपमारकेट इलाके में रहते हैं। शुक्रवार को सुबह लगभग तीन बजे 4 लोग उनके घर में घुसे। डोनरुमा और उनकी गर्लफ्रेंड को रस्सियों से बांधा गया। चोरों ने कैश के अलावा महंगी घड़ी, गहने और कई लग्जरी सामान चुराए जिनकी कीमत लगभग 4.2 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

डोनरुमा और उनकी गर्लफ्रेंड को काफी चोटें आई

घटना के दौरान डोनरुमा और उनकी गर्लफ्रेंड को काफी चोटें आई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डोनरुमा को शनिवार को प्री सीजन के लिए अपनी टीम के साथ जापान जाना था। हालांकि अब उनका टीम के साथ जाना मुश्किल है। 24 साल का यह खिलाड़ी 2021 में एसी मिलान छोड़कर पीएसजी से जुड़ा था। उन्होंने टीम को दो बार फ्रेंच लीग का खिताब जिताया और वह दोनों बार बेस्ट गोलकीपर रहे थे। इससे पहले पीएसजी के कई खिलाड़ियों के साथ लूट की गई थी।

मार्को वेरात्ती के घर भी चोरी हुई थी

इससे पहले इटली के मशहूर फुटबॉलर और पेरिस सेंट जर्मेन के स्टार खिलाड़ी मार्को वेरात्ती के घर भी चोरी हुई थी। चोर इस खिलाड़ी के वेरात्ती के हॉलीडे होम से चोर करोड़ों का माल ले उड़े थे। वेरात्ती के घर से चोर 2.5 मिलियन पाउंड कैश यानि 24 करोड़ रुपए और लाखों की घड़ियां-ज्वेलरी चुराकर ले गए थे। पीएसजी के लिए खेल चुके लियोनल मेसी भी चोर के शिकार हो चुके हैं।




Leave a Response