रांची से विशेष ट्रेन : झारखंड से दूसरी अमृत कलश लेकर दिल्ली रवाना | केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित कई नेताओं ने किया विदा
![Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/10/921-750x450.jpg)
![Special train leaves Ranchi for Delhi with second Amrit Kalash from Jharkhand](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/10/924-1024x576.jpg)
रांची। भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर केंद्र सरकार की ओर से चलाए जा रहे अभियान ‘मेरी माटी मेरा देश’ के तहत झारखंड से संग्रहित 700 से अधिक अमृत कलश लेकर पार्टी कार्यकर्ता विशेष ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इन अमृत कलश में शहीदों के गांव से एकत्रित मिट्टी को दिल्ली में बनने वाले अमृत वाटिका में उपयोग किया जाएगा। इस दौरान रांची रेलवे स्टेशन पर झारखंड बीजेपी के कई वरीय नेता शामिल रहें। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि जिस तरह का उत्साह ‘अमृत कलश’ और ‘मेरी माटी, मेरा देश’ कार्यक्रम को लेकर है, वह दर्शाता है कि भारत के लोग अपनी मिट्टी से कितना प्रेम करते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी का ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ और ‘सबका साथ सबका विकास’ के लक्ष्य को प्राप्त करने में यह कार्यक्रम सहायक सिद्ध होगा। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि देश में चल रहे अमृत कलश कार्यक्रम की दुनिया में सराहना हो रही है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक सीपी सिंह, पूर्व मंत्री सीपी सिंह, प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, सांसद संजय सेठ सहित कई नेताओं ने ढोल नगाड़े के बीच कार्यकर्ताओं को दिल्ली के लिए रवाना किया।