About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, November 4, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

रांची के प्रसिद्ध रेस्तरां कुप्पुस्वामी के मालिक शंकर नारायण ने कर्ज के चलते आत्महत्या की

Share the post

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के प्रसिद्ध रेस्तरां ‘कुप्पुस्वामी’ के मालिक शंकर नारायण ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। कांके के जगतपुरम स्थित उनके आवास से उनका शव बरामद किया गया है। कांके थाना क्षेत्र के जगतपुरम कॉलोनी में रहने वाले शंकर नारायण का शव उनके कमरे में मिला। घटना की सूचना पर कांके थाना प्रभारी प्रकाश रजक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में शव को उतारा गया। थाना प्रभारी के अनुसार, शंकर नारायण काफी समय से कर्ज में डूबे हुए थे। परिवार वालों ने बताया कि वह इसी कारण अत्यधिक परेशान रहते थे और कर्ज को लेकर ही उन्होंने आत्महत्या की है। पुलिस जांच कर रही है और आत्महत्या का कोई नोट तलाशा जा रहा है।

केरल के रहने वाले थे शंकर

मूल रूप से केरल के रहने वाले शंकर नारायण के बड़े भाई वेलाई का भी रांची में होटल व्यवसाय है, जो हजारीबाग रोड पर स्थित है। वेलाई ने बताया कि वे हर साल अपने गांव के मंदिर की पूजा में शामिल होने केरल जाते थे, लेकिन इस बार शंकर नहीं गए थे। उनके मुताबिक, बाजार का भारी कर्ज होने के कारण शंकर डिप्रेशन में थे। परिवार के सदस्यों ने बताया कि शंकर की दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी की दस वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी, जिससे उनके दो बेटे हैं। छह वर्ष पहले उन्होंने दूसरी शादी की थी। शंकर की दूसरी पत्नी ने भी कर्ज को ही उनकी मौत का कारण बताया है।

रेस्तरां पूरे शहर में लोकप्रिय

शंकर नारायण की आत्महत्या ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर उन पर इतना भारी कर्ज कैसे और क्यों हो गया, जिसने उन्हें यह कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। यह सवाल इसलिए भी प्रासंगिक है क्योंकि ‘कुप्पुस्वामी’ रांची में दक्षिण भारतीय व्यंजनों के लिए एक लोकप्रिय और सम्मानित नाम है। कांके रोड स्थित इस रेस्तरां में पूरे शहर से लोग विशेष रूप से दक्षिण भारतीय व्यंजनों का लुत्फ उठाने आते हैं।

Leave a Response