About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 5, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Sport

सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग : जेएसएसपीएस | मेकॉन व स्पोर्टिंग यूनियन जीते

Share the post

संत जॉन्स हारा, बड़ाम व कोकर का मैच ड्रॉ

रांची। सीएए की ओर से आयोजित सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग के 5वें दिन मेकॉन, स्पोर्टिंग यूनियन व जेएसएसपीएस की टीम ने जीत दर्ज की। खेलगांव के प्रैक्टिस ग्राउंड में पहला मैच फोर एस बड़ाम व बिरसा क्लब कोकर 1-1 से ड्रॉ रहा। 57वें मिनट में सुरेश मुंडा ने फोर एस बड़ाम के लिए गोल दागे। लेकिन कोकर के संतोष कच्छप ने 58वें मिनट में ही गोलकर स्कोर 1-1 कर दिया। दूसरे मुकाबले में मेकॉन ने चुट्‌टू को 3-0 से पराजित किया। पहले मिनट में रोहन कच्छप ने गोल मारकर टीम का खाता खोला। 44वें मिनट में रोहित तिग्गा व 67वें मिनट में अंकित ने गोल किया। वहीं, स्टेडियम ग्राउंड में स्पोर्टिंग यूनियन ने कड़े संघर्ष के बाद प्रकाश क्लब रुपुपीढ़ी को 1-0 से हराया। एकमात्र गोल खेल के 42वें मिनट में मो. कैफ ने किया। दूसरे मैच में जेएसएसपीएस ने रोमांचक मुकाबले में संत जॉन्स की टीम को 2-1 से पराजित किया। जेएसएसपीएस की ओर से 18वें मिनट में उदित मुंडा ने शानदार गोल कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। लेकिन 21वें मिनट में संत जॉन्स के अतित कच्छप ने गोलकर स्कोर 1-1 कर दिया। 66वें मिनट में सागेन मरांडी ने गोलकर जेएसएसपीएस को 2-1 से जीत दिला दी।

17 मई 2024 के मैच

प्रैक्टिस ग्राउंड : दुबलिया बनाम नव झारखंड (2.30 बजे से), अरगोड़ा बनाम ब्रांबे (3.45 बजे से)

स्टेडियम ग्राउंड : मोरहाबादी एक्सप्रेस बनाम अमर भारती (2.30 बजे से), एकंबा बनाम स्वर्णरेखा (3.45 बजे से)

Leave a Response