+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Saturday, March 21, 2026
Latest Hindi News

73वें साल में देखें डोरंडा बाजार में हिमाचल प्रदेश का शिव मंदिर | 17 लाख का खर्च आया पंडाल बनाने में

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रविवार को शाम 6 बजे पट खुल जाएगा

पंडाल बनाने में 17 लाख व लाइटिंग में 6 लाख रुपए खर्च किए गए

रांची। दीपावली में इस बार डोरंडा बाजार मैदान में हिमाचल प्रदेश का शिव मंदिर आप देख सकेंगे। 73वें साल में श्री डोरंडा बाजार काली पूजा समिति ने हिमाचल प्रदेश का शिव मंदिर का बहुत ही खुबसूरत पंडाल भक्तों के लिए बनवाया है। बंगाल के कारिगरों ने इसे अंतिम रूप दे दिया। पंडाल का पट खुलने से एक दिन पहले तक कारिगरों ने रात भर काम करके पंडाल को आर्कषक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़े। समिति के सदस्य चंदन कुमार सिंह ने बताया कि पंडाल बनाने में 17 लाख रूपए खर्च आया है। वहीं, लाइटिंग में लगभग 6 लाख रुपए खर्च किए गए। लाइटिंग का काम भी बंगाल से ही कराया गया है। चंदन ने बताया कि रविवार को पट शाम के 6 बजे खुल जाएगा। पांच पंडित पूजा-अर्चना करेंगे, जो रात 12 बजे तक चलेगा। इस पंडाल को बनाने में 5 महीना लग गया।

25 हजार भोग का हांडी

चंदन ने कहा कि 25 हजार भोग का हांडी रहेगा। गरीबों के लिए भोग की अलग से व्यवस्था कराई गई है। साथ ही अनाथ आश्रम के बच्चों के बीच कंबल व अन्य का वितरण भी किया जाएगा। पंडाल का उद्घाटन रविवार को शाम 6 बजे संरक्षक व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, एमपी संजय सेठ, विधायक नवीन जायसवाल, भरत काशी व अन्य करेंगे। इसके बाद पंडाल को भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। मेले में बच्चों के लिए झूला, ब्रेकिंग डांस के अलावा कई मनोरंजन के समान उपलब्ध कराए गए हैं। 12 से 17 नवंबर तक लोग यहां शिव मंदिर का दर्शन कर सकेंगे। 17 को ही मूर्ति का विसर्जन कर दिया जाएगा। समिति के अध्यक्ष राजू चौरसिया, उपाध्यक्ष प्रदीप पांडे, अभिषेक उर्फ संटू, चंदन व अन्य रात-दिन लगकर इस कार्य को अंजाम दिए।

Leave a Response