+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Thursday, February 13, 2025
CrimeNews

बर्थडे पार्टी से लौट रही स्कूली छात्रा के साथ उसके दोस्तों ने किया दुष्कर्म | पुलिस ने किया अरेस्ट

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
प्रतीकात्मक तस्वीर
Share the post

यह मामला सदर थाना क्षेत्र का है

रांची। रांची के सदर थाना इलाके में एक स्कूली छात्रा के साथ उसके दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने 4 लड़कों को अरेस्ट कर लिया है। इसमें 2 लड़के नाबालिग हैं। इस संबंध में सदर थाना प्रभारी ने बताया कि यह मामला गुरुवार रात का है। लेकिन लड़की के परिवार वालों ने शुक्रवार को इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज की। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि रात को जब वह एक जन्मदिन की पार्टी से लौट रही थी, तभी पार्टी में शामिल चार लड़के सुनसान जगह देखकर उसे सड़क के किनारे ले गए और फिर उसके साथ दुष्कर्म जैसा अपराध किया। शाम में वह अपने चारों दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मनाने के लिए सदर इलाके के एक रेस्टोरेंट में गई हुई थी। जन्मदिन की पार्टी खत्म होने के बाद जब वह घर लौटने लगी, तो उस दौरान चारों लड़के भी उसी के साथ लौट रहे थे। अचानक एक सुनसान जगह पर चारों ने उसे छेड़खानी करनी शुरू की। विरोध करने पर चारों ने उसे पास ही एक सुनसान जगह ले गए और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद चारों अपराधियों ने मौके से फरार हो गए। इसके बाद जब यह मामला पुलिस में आया तो 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Response