+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Thursday, February 13, 2025
Latest Hindi News

संतोष गंगवार ने झारखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। झारखंड के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय ने आज यानी गुरुवार को झारखंड के नवमनोनीत राज्यपाल संतोष गंगवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राजभवन में एक सादे समारोह के बीच संतोष गंगवार ने झारखंड के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई मंत्री व आला अधिकारी शामिल थे। बता दें कि संतोष गंगवार मंगलवार को रांची पहुंचे थे। रांची पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत एयरपोर्ट में किया गया था। हेमंत सोरेन सरकार की पूरी मंत्रिमंडल सहित राज्य के सभी आला अधिकारी इस दौरान मौजूद थे। बता दें कि 28 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के कई राज्यों में राज्यपाल की नियुक्ति की। जिसमें संतोष गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया। वहीं, झारखंड के वर्तमान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्पाल बनाया गया है।

Leave a Response