About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, October 28, 2026
ची एयरपोर्ट पर जम्मू-कश्मीर में शहीद जवान अजय लकड़ा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करते वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर
जम्मू-कश्मीर में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए रांची के लाल अजय लकड़ा को अंतिम सलामी।
JHARKHAND NEWSNews

शहादत को सलाम: सड़क हादसे में शहीद लाल अजय लकड़ा का पार्थिव शरीर रांची पहुंचा

Share the post

रांची। जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुए सड़क हादसे में शहीद रांची के अजय लकड़ा व पुरुलिया के प्रद्युम्न लोहारा का पार्थिव शरीर शुक्रवार देर रात रांची लाया गया। रात लगभग 10.30 बजे चार्टड विमान से दोनों शहीद जवान का पार्थिव शरीर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहंचा। जैसे ही शहीदों के शव बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे, वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। सेना के जवानों, बड़े अधिकारियों और नेताओं ने शहीदों को अंतिम सलामी दी। राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने भी वहां पहुंचकर जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि देश इन वीरों की कुर्बानी को हमेशा याद रखेगा। इस मौके पर रांची डीसी, सीटी एसपी, ग्रामीण एसपी, ट्रैफिक एसपी सहित सेना के कई आला अधिकारी मौजूद थे।

कैसे हुआ था हादसा

यह हादसा 22 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में हुआ था। सेना की एक गाड़ी अचानक बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई थी। इस दर्दनाक घटना में 10 जवान शहीद हो गए और 11 जवान घायल हुए। ये सभी जवान अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे।

शहीद जवानों का विवरण

अजय लकड़ा: ये रांची के तिरिल के रहने वाले थे। इनका अंतिम संस्कार रांची में ही पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा।

प्रद्युम्न लोहारा: 24 साल के प्रद्युम्न पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के रहने वाले थे। शनिवार सुबह उनके पार्थिव शरीर को उनके गांव ले जाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें 👇

Leave a Response