+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Thursday, February 13, 2025
EconomyEntertainmentNewsSport

रांची के पहले आदिवासी क्रिकेटर रॉबिन मिंज आईपीएल ट्रायल के लिए इंग्लैंड जाएंगे

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

झारखंड लेटेस्ट न्यूज

  • गुमला जिला की ओर से खलते हैं रॉबिन
  • ट्रायल के लिए मुंबई इंडियंस ने आमंत्रित किया
  • अंडर-19 व अंडर-25 खेल चुके हैं
  • रांची में सोनेट क्रिकेट क्लब में खेल को निखारा

रांची। धौनी व ईशान किशन के शहर का एक और लड़का क्रिकेट की दुनिया में आगे निकलने को बेताब है। रांची जिला के नामकुम के रहने वाले रॉबिन मिंज अगस्त में आईपीएल ट्रायल के लिए इंग्लैंड जाएंगे। मुंबई इंडियंस का ट्रायल इंग्लैंड में होना है, जहां रॉबिन को ट्रायल के लिए आमंत्रित किया गया है। रॉबिन मिंज झारखंड के गुमला जिला से खेलते हुए अपनी एक अलग पहचान झारखंड ही नहीं देश में बना ली है। बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ने रांची में सोनेट क्रिकेट क्लब में चंचल भट्टाचार्या, एसपी गौतम व आसिफ हक के देखरेख में अपने खेल में निखार लाया। रॉबिन मिंज अंडर-19 व अंडर-25 में अपने प्रदर्शन से सेलेक्टरों का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट कराया है।

पिछले साल भी ट्रायल के लिए गए थे

वे झारखंड के पहले ऐसे आदिवासी क्रिकेटर हैं, जिनका चयन ट्रायल के लिए मुंबई इंडियंस ने किया है। चंचल भट्टाचार्य और आसिफ ने शुरू से ही इस क्रिकेटर को परखते हुए ट्रेनिंग दी।रॉबिन 8 साल की उम्र से क्रिकेट खेल रहे हैं। इनके पिता रिटायर्ड आर्मी हैं। घर में मां-पिता का सहयोग के अलावा दो बहनों का भी हमेशा सपोर्ट रहा। नामकुम के डीएवी से क्लास टेन तक की पढ़ाई की है। इसके बाद पूरा समय क्रिकेट में दे रहे हैं। सोनेट के कोच आसिफ ने बताया कि पिछले भी रॉबिन को लखनऊ सुपरजाइंट्स, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स ने ट्रायल के लिए बुलाया गया था। रॉबिन दिल्ली कैपिटल्स के लिए ट्रायल दिया था। लेकिन चयन नहीं हो सका था।

News Box Bharat latest news

Leave a Response