About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
NewsPolitics

रांची लोकसभा : 3 बजे तक सिल्ली में 59.42 व रांची में 45.95 % मतदान

Share the post
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat

धौनी ने परिवार संग जेवीएम में वोट डाला

रांची। झारखंड की चार लोकसभा सीटों रांची, गिरिडीह, धनबाद और जमशेदपुर के लिए 25 मई 2024 को वोटिंग जारी है। 3 बजे तक 4 लोकसभा सीटों के लिए 42.54 प्रतिशत मतदान हो गया है। धनबाद में 39.83, गिरिडीह में 45.82, रांची में 41.83 व जमशेदपुर में 43.44 प्रतिशत मतदान हो गया है। चारों सीटों पर कुल 93 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। चुनाव आयोग ने मतदान की पूरी तैयारी कर रखीहै। इन सीटों पर कुल 82,16,506 वोटर्स प्रत्याशियों के भाग का फैसला करेंगे। इनमें 42,06,926 पुरुष और 40,09,290 महिला मतदाता हैं। बुथों की संख्या 8963 है, इनमें 1319 बूथ शहरी क्षेत्र में और 3685 बूथ ग्रामीण इलाके में है। इनमें 2 लाख 44 हजार फर्स्ट टाइम वोटर हैं। रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 21,97,331 मतदाता हैं। इनमें 11,12,524 पुरुष और 10,84,738 महिला मतदाता हैं।

धोनी ने परिवार संग डाला वोट

वहीं, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (MS DHONI) ने अपने परिवार के साथ मेकॉन के जेवीएम श्यामली बूथ में मतदान किया। बूथ संख्या 378 में धोनी, पान सिंह, धोनी की मां, साक्षी, भाई नरेन्द्र सिंह धोनी ने वोट डाला। धौनी की एक झलक देखने को लेकर सुबह से ही जेवीएम स्कूल के बाहर प्रशंसकों की भीड़ लगी रही। धोनी के आते ही लोग बेकाबू हो गए और उनके करीब पहुंचने लगे। हालांकि सुरक्षा के चाक चौबंद रहने के कारण धौनी के करीब कोई नहीं जा सका।

सुबह 6 बजे से ही वोटर्स बूथ में आने लगे

रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2377 बूथ है, इनमें 949 शहरी क्षेत्र में और 1428 ग्रामीण इलाके में हैं। इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। रांची सीट के लिए कांग्रेस से यशस्विनी सहाय और भाजपा से संजय सेठ चुनावी मैदान में है। रांची में जबरदस्त उत्साह वोटर्स में देखने को मिला। सुबह से ही हर बूथ में वोट देने के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। महिलाओं की संख्या इसमें ज्यादा है। डोरंडा बालिका उच्च विधालय में 6 बजे से ही लोग वोट देने के लिए बूथ में पहुंचने लगे। 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई। यहां बूथ संख्या 394, 395 व 396 में समय से शुरू हो गई। वहीं, हिनू, हिंदपीढ़ी, चुटिया, रातू रोड, एचईसी क्षेत्र, मेकॉन कॉलोनी, एजी कॉलोनी, डोरंडा-56 सेट व अन्य जगहों पर भी वोटर्स घरों से निकलकर मतदान केंद्र पहुंच गए। सुरक्षा के भी इंतजाम चाक चौबंद है। रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने अपनी पत्नी के साथ बरियातू के कन्या उच्च विद्यालय में वोट डाला। वहीं, मंत्री रामेश्वर उरांव ने रांची व बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर में वोट डाला।

58 सीटों पर मतदान

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत आज 25 मई 2024 को 7 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। दिल्ली की सात, उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की सभी 10, बिहार और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ, ओडिशा की छह और झारखंड की चार सीटों पर मतदान हो रहे हैं। साथ ही जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर भी वोटिंग हो रही है।

रांची में दिन के 3 बजे तक मतदान प्रतिशत

सिल्ली- 59.42 प्रतिशत

खिजरी- 55.09 प्रतिशत

रांची- 45.95 प्रतिशत

हटिया- 51 प्रतिशत

कांके- 52.21 प्रतिशत

Leave a Response