About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

पुंदाग के एकलव्य टॉवर के फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली युवती के प्रेमी को पुलिस ने जेल भेजा

Share the post

रांची। पुंदाग ओपी क्षेत्र के एकलव्य टॉवर के फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली युवती के प्रेमी को पुलिस ने जेल भेज दिया । बता दें कि शनिवार को युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। एलएनटी फाइनेंस में काम करने वाली सना की मौत मामले में उसके प्रेमी राजीव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। सना की बहन ने शनिवार को राजीव पर हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी। शनिवार को सना का शव उसके ही लिव इन पार्टनर के कमरे से बरामद हुआ था। सना के परिजनों ने हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया था, सना परवीन मूलरूप से जमशेदपुर के परसूडीह की रहने वाली थी और वर्तमान में एकलव्य अपार्टमेंट में राजीव के साथ लिव इन में रह रही थी। दोनों रांची स्थित एलएनटी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे। सना की बहन के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है और राजीव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था

वहीं, दूसरी तरफ सना के प्रेमी राजीव ने पुलिस में बयान दिया है कि बीते शुक्रवार की रात सना के साथ उसका किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान दोनों के बीच मारपीट भी हुई। इसके बाद वह वापस अपने ऑफिस आ गया था और सना घर में ही थी। इसी बीच सना ने फोन करके कहा कि तुम्हारा कई और लड़कियों के साथ संबंध है, जिसे लेकर उसने सना को समझाने की कोशिश की लेकिन सना ने उसे धमकी दी कि वह बहुत परेशान है और आत्महत्या कर लेगी। देर रात जब वह घर पहुंचा तो देखा की सना पंखे से लटकी पड़ी है। राजीव सना को अस्पताल भी ले गया, जहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने ही मामले की जानकारी पुंदाग पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच व. शव को अपने कब्जे में लेकर शनिवार को रिम्स में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया था।

राजीव पहले से शादीशुदा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सना और राजीव दोनों ही झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाले थे। सना और राजीव दोनों ही रांची के कडरू स्थित एलएनटी फाइनेंस में काम किया करते और एकलव्य टावर में फ्लैट लेकर लिव इन में रह रहे थे। राजीव पहले से शादीशुदा है इसके बावजूद वह सना के साथ लिव इन में रह रहा था।

Leave a Response