About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 31, 2026
News

एक भी वोटर मताधिकार से वंचित ना रहे । 21 जुलाई से 21 अगस्त तक घर-घर सत्यापन होगा

Share the post

5 जनवरी 2024 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा

रांची। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग तैयारी में लग चुका है। आयोग 1 जनवरी 2024 को अहर्ता तिथि मानते हुए फोटो मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। इसी को लेकर झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रविकुमार ने मंगलवार को निर्वाचन सदन में इससे संबंधित जानकारी देने को लेकर प्रेस की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम राज्य में जून महीने की शुरूआत से जारी है। यह कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके जरिए तैयार होनेवाले मतदाता सूची के आधार पर ही आगामी लोकसभा चुनाव का संचालन होगा। ऐसे में यह जरूरी है कि सभी योग्य नागरिकों का निबंधन इस प्रोग्राम के जरिये मतदाता सूची में कर लिया जाए। एक भी वोटर मताधिकार से वंचित ना रहे। रवि ने कहा कि झारखंड में 21 जुलाई से 21 अगस्त तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन किया जाएगा। वोटर लिस्ट, फोटो मतदाता पहचान पत्र में त्रुटियों का निवारण 22 अगस्त से 29 सितंबर तक होगा। 17 अक्टूबर से 30 नवंबर तक मतदाता सूची में नाम और अन्य कार्यों से संबंधित दावा और आपत्ति संबंधी आवेदन दिए जा सकेंगे। 5 जनवरी 2024 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।

Leave a Response