About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, November 8, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

खिलाड़ी-प्रशिक्षक सम्मान समारोह: आज सीएम हेमंत सोरेन झारखंड के खिलाड़ियों पर करेंगे धनवर्षा

Share the post

222 खिलाड़ियों के बीच 4 करोड़ 46 लाख 20 हजार रु. राशि वितरित की जाएगी

52 खेल प्रशिक्षकों के बीच 48 लाख 30 हजार रुपए पुरस्कार राशि बांटी जाएगी

रांची। खेल-कूद एवं युवा कार्य निदेशालय की ओर से 12 अक्टूबर 2023 को मेगा स्पोर्ट्स, कॉम्प्लेक्स में आयोजित खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक सम्मान राशि वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन शामिल होंगे। वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए अलग-अलग इवेंट में पदक जीतने वाले 222 खिलाड़ियों के बीच 4 करोड़ 46 लाख 20 हजार रुपए सम्मान राशि वितरित की जाएगी। इसके अलावा साल 2022-23 के लिए कुल 52 खेल प्रशिक्षकों के बीच 48 लाख 30 हजार रुपए पुरस्कार राशि बांटी जाएगी। नकद पुरस्कार राशि वितरण समारोह का आयोजन हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा। 222 खिलाड़ियों को सम्मान रााशि देकर सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार के लिए जिन 222 खिलाड़ियों का चयन हुआ है उनमें सबसे ज्यादा राशि लॉन बॉल के खिलाड़ियों में रूपा रानी तिर्की, लवली चौबे, चंदन कुमार सिंह, सुनील बहादुर और दिनेश कुमार के नाम शामिल हैं। रूपा रानी तिर्की को कुल 47 लाख रु., लवली चौबे को 47 लाख रु., चंदन सिंह को 28 लाख रु., सुनील बहादुर को 28 लाख रु. और दिनेश कुमार को 28 लाख रु. बतौर नकद पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

एशियन गेम्स के हॉकी में ब्रांज मेडल जीतने वाली बेटियों को मिलेगा 12 लाख

कॉमनवेल्थ गेम-2022 में गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ियों को 40 लाख रु. और सिल्वर जीतने वाले को 25 लाख रु. बतौर पुरस्कार दिया जाएगा। चीन के हांगझाऊ में हुए एशियन गेम्स के हॉकी में ब्रांज मेडल जीतने वाली टीम में शामिल खिलाड़ियों को 12 लाख रु. मिलेंगे। एशियन लॉन बॉल प्रतियोगिता के गोल्ड मेडल विजेता को 7 लाख रु. और इसी इवेंट में ब्रॉन्ज जीतने वाले खिलाड़ी को 3 लाख रु. का पुरस्कार मिलेगा। वहीं, नेशनल गेम्स के गोल्ड विजेता को 5 लाख रु., सिल्वर विजेता को 3 लाख रु. और ब्रांज मेडल विजेता को 2 लाख रु. दिए जाएंगे। इसके अलावा जूनियर नेशनल के गोल्ड विजेता को 1 लाख, सिल्वर के लिए 75 हजार और ब्रांज मेडल के लिए 50 हजार रु. का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, सब जूनियर नेशनल गोल्ड विजेता को 75 हजार रु. दिए जाएंगे। फीफा अंडर-17 विमेंस वर्ल्ड कप में शामिल खिलाड़ियों को 1-1 लाख रु. का पुरस्कार दिया जाएगा। एनटीपीसी सीनियर इंडियन राउंड आर्चरी चैंपियनशिप के गोल्ड विजेता को 1.50 लाख का इनाम मिलेगा। इसके अलावा अलग-अलग कैटेगरी में 60 हजार से न्यूनतम 50 हजार तक पुरस्कार राशि दी जाएगी।

विभाग ने खिलाड़ियों से मांगा था आवेदन

खेल नीति 2022 के आधार पर खेल एवं युवा कार्य निदेशालय ने 3 अप्रैल 2023 को फॉर्मेट जारी कर योग्य खिलाड़ियों से कैश अवार्ड के लिए आवेदन मांगा था। इसके बाद 11 अप्रैल 2023 को एक और फॉर्मेट जारी कर खेल प्रशिक्षकों से कैश अवार्ड के लिए आवेदन मांगा था। इसमें स्पष्ट किया गया था कि वैसे खेल प्रशिक्षक जिन्होंने 10 जून 2022 के बाद भारतीय ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों को सफलता दिलाई हो और जो झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हों, वे डीएसओ को आवेदन दे सकते हैं। इसमें एक कंडीशन भी था कि वैसे कोच ही पुरस्कार राशि के लिए योग्य होंगे, जिन्होंने चार वर्ष पूर्व से ट्रेंड खिलाड़ी या टीम का नेतृत्व किया हो। उनके नेतृत्व में खिलाड़ी ने राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल किया हो। इसके अलावा वैसे पूर्व खिलाड़ियों को पेंशन दिया जाना है, जिन्होंने अर्जुना अवार्ड, ध्यानचंद अवार्ड, द्रोणाचार्य अवार्ड लिया हो या फिर ओलंपिक, कॉमनवेल्थ और एशियन गेम में पदक जीता हो और अब नहीं खेल रहें हों।

Leave a Response