गर्मी से लोगों को अभी राहत नहीं मिलेगी : गोड्डा-सरायकेला सबसे गर्म | रांची का तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस
![Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2024/04/764-750x450.jpg)
![People will not get respite from heat right now: Godda-Seraikela hottest. Ranchi temperature 36.8 degrees Celsius](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2024/04/872.jpg)
रांची। झारखंड के कई जिलों में गर्मी से लोगों का हाल बुरा है। सुबह से ही तेज गर्मी के कारण लोग घर में रहने को मजबूर हैं। ऐसे झारखंड में 15 से 19 अप्रैल तक मौसम में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। अगले चार दिनों में 5 डिग्री तक पारा बढ़ सकता है। अगले कुछ दिन के बाद से गर्मी बेचैनी बढ़ा सकती है। मंगलवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्डा व सरायकेला में दर्ज किया गया। गोड्डा में 42.2 व सरायकेला में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची, गुमला, हजारीबाग में 36.8 डिग्री सेल्सियसके दर्ज किया गया।
add a comment