+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Thursday, February 13, 2025
Social

लोहरदगा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अब और सुविधा मिलेगी

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

सांसद सुदर्शन भगत व धीरज साहू ने यात्री सुविधाओं का लोकार्पण किया

रांची। रांची रेल मंडल का एक महत्वपूर्ण स्टेशन लोहरदगा रेलवे स्टेशन है। यहां हर हजारों यात्रियों का आवागमन होता है। रेलवे प्रशासन यात्रियों को और अधिक एवं बेहतर सुविधा देने के लिए हमेशा प्रयासरत है, लोहरदगा रेलवे स्टेशन पर निरंतर यात्री सुविधाओं में वृद्धि हो रही है। शनिवार को लोहरदगा सांसद सुदर्शन भगत व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने लोहरदगा रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित प्लेटफार्म संख्या 2/3, फुट ओवर ब्रिज, प्लेटफार्म संख्या-1 का विस्तारीकरण एवं अन्य यात्री सुविधाओं का  लोकार्पण किया। इस मौके पर  मंडल रेल प्रबंधक प्रदीप गुप्ता शामिल थे।

लोहरदगा में भी राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव होगा 

इस अवसर पर माननीय सांसदों ने लोहरदगा रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध अन्य यात्री सुविधाओं को देखा एवं रांची रेल मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए किए जा रहे प्रयास की सराहना की। राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने अपने सम्बोधन में रेलवे द्वारा लोहरदगा स्टेशन के विकास के प्रति किए जा रहे कार्यों की सराहना की। सुदर्शन भगत ने उपस्थित सभी को सम्बोधित करते हुए कहा की लंबे समय से क्षेत्र की जनता राजधानी एक्सप्रेस के लोहरदगा ठहराव की मांग करती रही है। बहुत जल्द ही लोहरदगा में भी राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव होगा। बल्कि इसके अलावा और भी कई ट्रेनों को लोहरदगा होकर चलाने का प्रस्ताव रेल मंत्रालय को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही लोहरदगा से होकर और भी ट्रेनें चलेंगी।

Leave a Response