+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Thursday, March 5, 2026
Latest Hindi NewsNewsSocial

ओरमांझी जू : फिमेल हिप्पोपोटामस ने केयरटेकर पर हमला किया | मेदांता में भर्ती | हाथ व पैर में लगा चोट

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। ओरमांझी जू यानी बिरसा मुंडा जैविक उद्यान एक फीमेल हिप्पोपोटामस ने केयरटेकर पर हमला बोल दिया। हिप्पोपोटामस के हमले में घायल केयरटेकर संतोष महतो को रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संतोष एमआईसीयू में भर्ती है। हिप्पो ने संतोष के पैर व हाथ में हमला कर घायल किया। अधिक रक्त का भहाव होने के कारण अस्पताल में संतोष को ब्लड भी चढ़ाना पड़ा। हालांकि संतोष खतरे से पूरी तरह से बाहर है। यह घटना गुरुवार दिन के 2 बजे के आपसाप की है। मिली जानकारी के अनुसार केयरटेकर हिप्पोपोटामस की चपेट में आ गया था। हिप्पो ने एक बच्चे को जन्म दिया है, इसी दौरान केयरटेकर फीमेल हिप्पोपोटामस के करीब चला गया था। जू प्रबंधन को यह भी नहीं पता था कि एक फीमेल हिप्पोपोटामस ने बच्चे को जन्म दिया है। कायदे से फीमेल के गर्भवती होते ही उसे अलग शिफ्ट करना चाहिए था। क्योंकि बाड़े में कई और हिप्पोपोटामस हैं। इसकी वजह से बच्चों को जन्म देने वाली फीमेल हिप्पोपोटामस बेहद अग्रेशन में थी। एक हिप्पोपोटामस उसके बच्चे पर अटैक करना चाह रहा था, यह जानकारी मिलते ही जू प्रबंधन ने बिना फूल प्रूफ तैयारी किए केयरटेकर संतोष महतो को बाड़ में जाने दिया. संतोष को भी लगा कि वह फीमेल हिप्पोपोटामस और उसके बच्चे को सेफ एरिया में शिफ्ट कर देगा, लेकिन यही कॉन्फिडेंस उसके लिए भारी पड़ गया।

Leave a Response