About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
Sport

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता सिलवानुस ने खिलाड़ियों के साथ अपनी पुरानी यादें ताजा की

Share the post

रांची। पर्यटन, कला ,संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार की ओर से 28 मई से 11 जून तक आयोजित विशेष प्रशिक्षण सह कंडिशनिंग कैंप का समापन हुआ। राज्य में संचालित 35 आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र फुटबॉल, एथलेटिक्स, हॉकी, तीरंदाज़ी के बालक-बालिका व वॉलीबाल (बालिका) ,बैडमिंटन (बालक) वर्ग के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के लिए 15 दिवासीय विशेष प्रशिक्षण सह कंडिशनिंग कैंप बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम,मोराबादी में आयोजित कियागयाथ। कैम्प हम होंगे कामयाब एक दिन के संकल्प के साथ संपन्न हो गया। इसके पूर्व कैंप के खिलाडियों द्वारा तैयार किए गए स्वागत गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। खिलाड़ियों व कोच द्वारा कैंप के फीड बेक के बारे में जानकारी प्रदान किया गया। कैंप के निबंध में बेहतर प्रदर्शन करने वाले रानी बिरुआ, राजनायक, पायल कुमारी, ब्यूटी संध्या, सागर दास, धर्म देव हेंब्रम, राजा लोहरा को मुख्य अतिथि खेल सचिव मनोज कुमार ने पुरस्कृत किया।

इन पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया

वहीँ, ओलंपियन सिलवानुस डूंगडूंग, ओलंपियन मनोहर टोपनो , साई प्रभारी अंतर्राष्ट्रीय कोच बिनोद कुमार सिंह को मेमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता सिलवानुस ने खिलाड़ियों के साथ अपनी पुरानी यादें ताजा की। कहा, खिलाडिय़ों को कभी हार नहीं मानना चाहिए। खिलाडिय़ों को जिद्दी होना जरूरी है। ताकि वो अपने मुकाम को हासिल कर सके।

धन्यवाद ज्ञापन देवेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, रांची साई के प्रभारी अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक बिनोद कुमार सिंह, राज्य खेल परामर्शी देवेंद्र सिंह, डीएसओ रूपा रानी तिर्की, योगेश यादव, अंजलुषस तिर्की, वरुण कुमार, प्रतिमा बरवा, बीएस राव, नीरज, गोपाल तिर्की, रीता, एतवा तिग्गा, आदम हाेरो, प्रदीप मिर्धा समेत राज्य सरकार द्वारा संचालित आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक, साझा कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Response