+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, September 16, 2025
CrimeLatest Hindi NewsNews

सारंडा में नक्सलियों के आईडी विस्फोट में एक जवान घायल | एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। चाईबासा जिले के सारंडा में नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईडी में विस्फोट में एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को बेहतर ईलाज को लेकर एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है। इस विस्फोट 209 कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हुआ। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जराइकेला थाना क्षेत्र के कुलापाबुरु में आईईडी ब्लास्ट हुआ। सारंडा में ब्लास्ट की पुष्टि चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर ने की है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन के दौरान जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए आईईडी में ब्लास्ट हुआ है, जिसमें एक जवान घायल हो गया है। बता दें कि झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिसे लेकर पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा के बीहड़ जंगल में नक्सलियों के छिपे होने की सूचना पुलिस को मिली थी। अभियान के दौरान भी पुलिस जवानों को कई सफलताएं भी मिली हैं। नक्सलियों के खिलाफ चल जा रहे सर्च ऑपरेशन में सीआरपीएफ, कोबरा, झारखंड जगुआर, झारखंड पुलिस के जवान शामिल हैं।

Leave a Response