About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 31, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
News

बिग ब्रेकिंग: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में सांसे रोक देने वाले मैच में भारत ने मलेशिया को हराकार खिताब अपने नाम किया

Share the post

आकाशदीप सिंह ने निर्णायक गोलकर टीम इंडिया को ट्रॉफी दिला दी

रांची। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी का फाइनल पूरी तरह से सांसे रोके देने वाला रहा। कभी मलेशिया तो कभी मेजबान भारत ट्रॉफी की ओर जाते दिखा। मैच इतना रोमांचक रहा की दर्शकों काे हर पल हॉकी का आनंद मिला। लेकिन चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में बाजी टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने मार ली। रोमांचक मुकाबले में भारत ने मलेशिया को 4-3 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। भारत ने एशियन चैंपियंस हॉकी का ट्रॉफी चौथी बार जीता। टीम इंडिया की ओर से नौवें मिनट में जुगराज सिंह ने गोलकर टीम को बढ़त दिला दी। लेकिन 14वें मिनट में मलेशिया के अबु कमल अजराई ने गोलकर स्कोर 1-1 कर दिया। 18वें मिनट में राजी रहीम ने गोलकर मलेशिया को 2-1 से आगे कर दिया। 28वें मिनट में अमीनउद्दीन मोहम्मद ने गोलकर मलेशिया 3-1 से आगे कर दिया। 45वें मिनट में भारत के हरमनप्रीत सिंह ने एक शानदार गोलकर स्कोर 2-3 कर दिया। 45वें ही मिनट में गुरजंत सिंह ने भारत के लिए गोलकर स्कोर को 3-3 कर दिया। लेकिन खेल के अंतिम समय के 56वें मिनट में आकाशदीप सिंह ने भारत को 4-3 से आगे कर ट्रॉफी दिला दी।

Leave a Response