![international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/11/93-750x450.jpg)
![More than 128 people died due to earthquake in Nepal](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231104-WA0003-473x1024.jpg)
रांची। नेपाल के काठमांडू में शुक्रवार देर रात आए 6.4 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद 128 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं, सौ से अधिक लोगों के घायल है। राहत बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। नेपाल के प्रधानमंत्री ने इस दुख जताया है। भूकंप के झटके भारत के उत्तरी राज्यों में भी महसूस किए गए थे। भूकंप के चलते नेपाल के कई जिले तबाह हो गए। कई इमारतें भूकंप के दौरान ध्वस्त हो गईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में भूकंप के कारण हुई जान-माल की हानि पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर कहा, भारत नेपाल के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है और हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है। हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ है और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
add a comment