About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, October 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
NewsPolitics

डुमरी उप चुनाव का महासंग्राम: आदर्श आचार सहिंता लागू

Share the post

रांची। डुमरी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की घोषणा होते ही चुनाव की तैयारी शुरु कर दी गई है। गिरिडीह और बोकारो में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। इस बीच न कोई ट्रांसफर पोस्टिंग होगी और ना ही किया योजना का शिलान्यास या उद्घाटन ही। उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि डुमरी विस उपचुनाव की घोषणा होने के साथ ही जिला प्रशासन शांतिपूर्ण तरीके के बीच मतदान और मतगणना कराने की प्रकिया में जुट गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने प्रेसवार्ता में कहा कि चुनाव की घोषणा के साथ ही गिरिडीह और बोकारो में आदर्श अचार संहिता लागू कर दिया गया है और अब दोनों जिलों में ही इसे सख्ती से लागू कराया जाएगा। इधर, बोकारो के उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने बताया कि बोकारो जिला अंतर्गत नावाडीह व चंद्रपुरा प्रखंड के कुल 174 मतदान केंद्र में डुमरी विधानसभा उपचुनाव की वोटिंग होगी।

5 सितंबर को होगी वोटिंग

डुमरी विधानसभा उपचुनाव के तारीख का ऐलान हो गया है। 10 से 17 अगस्त 2023 तक नामांकन होगा। वहीं, 5 सितंबर को वोटिंग आैर 8 सितंबर को चुनाव के परिणाम आएंगे। सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद यहां उपचुनाव होने हैं। इस सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से सूबे की मंत्री व जगरनथ महतो की पत्नी बेबी देवी चुनाव लड़ेंगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधानसभा के उपचुनाव के मद्देनजर लगातार यहां का दौरा कर रहे हैं। जिले के कई योजनाओं का ऐलान कर रहे। सीएम ने तीन कार्यक्रम कर इन इलाकों मे लाखों की संपत्ति का वितरण किया है, कई महत्वपूर्ण योजनाओं का ऐलान किया है। इन कार्यक्रम में सीएम लगातार 1932 आधारित स्थानीय नीति का भी जिक्र कर रहे हैं।

Leave a Response