About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Latest Hindi NewsNewsPolitics

Lok Sabha Election 2024 : 57 सीटों पर मतदान आज । झारखंड के 3

Share the post

वाराणसी से मोदी चुनाव मैदान में

रांची। लोकसभा चुनाव के सातवें यानी आखिरी चरण में सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 57 लोकसभा सीट पर आज यानी 1 जून 2024 को मतदान होगा। इस चरण में बिहार, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, उड़ीसा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में वोटिंग होगी। इस चरण के मतदान के साथ ही 19 अप्रैल से शुरू हुए चुनाव के सभी चरणों का मतदान संपन्न हो जाएगा। 4 जून को मतगणना होगी। इस चरण में वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव मैदान में हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस ने अजय राय को चुनाव मैदान में उतारा है। पीएम मोदी तीसरी बार इस सीट के चुनाव लड़ रहे हैं।

दुमका, गोड्डा और राजमहल में मतदान होगा

सातवें चरण में जिन सीटों पर मतदान होना है, उनमें सबसे ज्यादा 13-13 लोकसभा सीटें उत्तर प्रदेश और पंजाब की हैं। पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, हिमाचल प्रदेश की 4 और झारखंड की 3 सीटें शामिल हैं।इसी के साथ ही चंडीगढ़ की एकमात्र सीट पर इसी चरण में मतदान होगा। इन 57 लोकसभा क्षेत्रों से 904 उम्मीदवार मैदान में हैं। झारखंड की दुमका, गोड्डा और राजमहल निर्वाचन क्षेत्र में मतदान होगा।

7वें चरण के प्रमुख उम्मीदवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (भाजपा), अजय राय (कांग्रेस), रवि किशन (भाजपा), कंगना रनौत (बीजेपी), विक्रमादित्य सिंह (कांग्रेस), अनुराग ठाकुर (बीजेपी), मीसा भारती (राजद), अभिषेक बनर्जी (टीएमसी), चरणजीत सिंह चन्नी (कांग्रेस)।

Leave a Response