+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, March 24, 2026
Latest Hindi NewsNewsPolitics

Lok Sabha Election 2024 : कल चुनावी शंखनाद

national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Share the post

रांची।  लोकसभा चुनाव 2024 की कल यानी शनिवार को घोषणा हो जाएगी। चुनाव की तारीखों को लेकर कल चुनाव आयोग 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है। इस बात की जानकारी खुद चुनाव आयोग ने दी है। यानी कल से ही चुनाव आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। चुनाव आयोग प्रेस कांफ्रेंस में आम चुनाव 2024 के साथ-साथ कुछ राज्य विधानसभाओं के कार्यक्रम की घोषणा करेगा। इसे ECI के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। पिछले 2019 के चुनाव की घोषणा 10 मार्च को ही हो गई थी।चुनाव आयोग ने 2019 में लोकसभा चुनाव का एलान रविवार को किया था, लेकिन इस बार शनिवार को इसकी घोषणा होगी।

आज दोनों चुनाव आयुक्तों ने पदभार संभाला

आम चुनावों के एलान से पहले आज दोनों नवनियुक्त चुनाव आयुक्तों ने पदभार ग्रहण कर लिया। नवनियुक्त चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू का स्वागत मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने किया। आयोग में दोनों ही पद हाल ही में अरुण गोयल के इस्तीफा देने और अनूप चंद पांडेय के 14 फरवरी को सेवानिवृत्त होने के चलते खाली हो गए थे।

Leave a Response