About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Latest Hindi NewsNewsPolitics

Lok Sabha Election 2024 : कल कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी दे‌वघर आएंगे

Share the post

राहुल गांधी 11 बजे देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, यहां से भागलपुर के लिए उड़ान भरेंगे

रांची। Lok Sabha Election 2024 को लेकर सभी पार्टी अपने-अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए रात दिन लगे हुए हैं। बड़ी-बड़ी रेलियां व सभाएं हो रही है। जनता को अपने ओर करने को लेकर हर जुगत लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस के स्टार प्रचारक व सांसद राहुल गांधी कल बिहार के भागलपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी दिन के 11 बजे झारखंड के देवघर एयरपोर्ट पहुंचेगे। यहां कांग्रेस के बादल पत्रलेख, दीपिका पांडे, प्रदीप यादव व देवघर कांग्रेस जिला अध्यक्ष उदय अपने सांसद का स्वागत करेंगे। यहां से राहुल गांधी हेलिकॉप्टर से भागलपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। राहुल गांधी भागलपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार अजीत शर्मा की जीत पक्का करने के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे। अजीत के पक्ष में वोट करने को लेकर लोगों से अपील करेंगे। राहुल गांधी के बिहार आने को लेकर बिहार कांग्रेस ने जोरदार तैयारी कर रखी है। राहुल गांधी भागलपुर में जनासभा को संबोधित करने के बाद फिर दे‌वघर एयरपोर्ट आएंगे। यहां से राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे।

Leave a Response