About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNewsPolitics

Lok Sabha Election 2024 : रांची से 27 कैंडिडेट्स चुनावी मैदान में उतरे | 6 अभ्यर्थियों के स्क्रूटनी में पायी गई त्रुटि | 9 मई को नाम वापसी का आखिरी दिन

Share the post

9 मई को दिन के 4 बजे से आवंटित किया जाएगा चुनाव चिन्ह

रांची। 08-रांची संसदीय क्षेत्र के लिए संवीक्षा (स्क्रूटनी) की प्रक्रिया आज यानी 7 मई 2024 को संपन्न हो गई। समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित कमरा संख्या 207 में दिन 11 बजे से अभ्यर्थियों एवं उनके प्रस्तावकों की उपस्थिति में 08-रांची संसदीय क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा द्वारा बारी-बारी से सभी 33 अभ्यर्थियों ने नाम-निर्देशन पत्रों की स्क्रूटनी की गई। इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी बिवेक कुमार सुमन, सहायक निर्वाची पदाधिकारी 64-हटिया विधानसभा क्षेत्र राजेश्वरनाथ आलोक, सहायक निर्वाची पदाधिकारी 63-रांची विधानसभा क्षेत्र उत्कर्ष कुमार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे। 9 मई 2024 को दिन के 3 बजे तक तक अभ्यर्थी नाम वापस ले सकते हैं। इसी दिन दिन के 4 बजे से अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किये जाएंगे।

27 अभ्यर्थियों के नाम-निर्देशन पत्र स्वीकृत

मिंटू पासवान (सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्यूनिस्ट), रामहरि गोप (अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया), अरशद अयूब (निर्दलीय), पंकज कुमार रवि (पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक), संजय सेठ (भारतीय जनता पार्टी), हरिनाथ साहू (लोक अधिकार पार्टी), अंजनी पांडे (आदिवासी किसान मजदूर पार्टी), धनंजय कुमार भगत (मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल), मनोरंजन भट्टाचार्य (निर्दलीय), मनोज कुमार (बहुजन समाज पार्टी), निपु सिंह (राष्ट्रीय जनसंघर्ष स्वराज पार्टी), धर्मेंद्र तिवारी(भारतीय जनतंत्र मोर्चा), बिरेंद्र नाथ मांझी (अबुआ झारखंड पार्टी), देवेंद्र नाथ महतो (निर्दलीय), प्रवीण कच्छप (सम्पूर्ण भारत क्रांति पार्टी), कामेश्वर प्रसाद साव (निर्दलीय), सर्वेश्वरी साहू ( एकल सनातन भारत दल), सोमा सिंह (जय महाभारत पार्टी), यशस्विनी सहाय (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस), श्याम बिहारी प्रजापति (भागीदारी पार्टी), विनोद उरांव (बहुजन मुक्ति पार्टी), रंजना गिरि (रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए), प्रबीण चन्द्र महतो (निर्दलीय), ऐनुल अंसारी (निर्दलीय), संतोष कुमार जायसवाल (निर्दलीय), हेमंती देवी (समता पार्टी), कोलेश्वर महतो (निर्दलीय) ।

    ये चुनावी मैदान से हो गए बाहर

    संवीक्षा के दौरान 6 अभ्यर्थियों के नामांकन में त्रुटि पायी गई, जिसके बाद उनका नामांकन अस्वीकृत कर दिया गया। जिन अभ्यर्थियों के नाम नाम-निर्देशन पत्र अस्वीकृत हुए क्रमवार उनके नाम निम्न हैं।

    संदीप उरांव (निर्दलीय), संजय कुमार महतो (निर्दलीय), अमरेंद्र कुमार (झारखंड जनक्रांति मोर्चा), प्रेमनाथ बड़ाईक (निर्दलीय), मंजू देवी (निर्दलीय), सुशील कुमार (स्वराज एकता पार्टी)।

      Leave a Response