About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, October 28, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Sport

स्व. अमिताभ चौधरी रांची महिला फुटबॉल लीग का शानदार आगाज | नगाड़ा की धुन पर नाचे अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर

Share the post

डिबडीह जय जवान व जोरार नामकुम जीते

रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित स्व. अमिताभ चौधरी रांची महिला फुटबॉल लीग का शानदार आगाज खेलगांव में हुआ। पहली बार हो रहे लीग में भाग ले रहे महिला फुटबॉलरों में गजब का उत्साह देखने को मिला। वहीं, कई अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलरों ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। उद्घाटन मुकाबला स्टार वॉरियर्स एफसी चडरी, कांके व डिबडीह जय जवान क्लब के बीच खेला गया। कांके की ओर से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिव्यानी लिंडा ने अपना जलवा दिखाया। लेकिन टीम को हार से नहीं बचा पाईं। डिबडीह की खिलाड़ियों ने शुरू से ही आक्रमक खेल खेला। 11वें में ही मिनट में डिबडीह की पूजा टुडे ने शानदार गोलकर टीम को बढ़त दिला दी। यह बढ़त अंत तक बना रहा व डिबडीह जय जवान की टीम 1-0 से अपना पहला मुकाबला जीत लिया। झमाझम बारिश के बीच दूसरे मैच में एसबीसी जोरार नामकुम ने कड़े संघर्ष के बाद डीएसएस एकेडमी को 1-0 से पराजित किया। एकमात्र गोल 20वें मिनट में पूजा सारंगा ने किया। दोनों मैचों की वुमेंस ऑफ द मैच क्रमश: पूजा टुडे व रिया कुमारी बनीं। इससे पहले उद्घाटन मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अभिषेक चौधरी ने खिलाड़ियों ने परिचय प्राप्त कर लीग का शुभारंभ किया। इस मौके पर झारखंड फुटबॉल संघ के महासचिव गुलाम रब्बानी, सीएए के महासचिव आसिफ नईम, एचओआर मो. फरीद खान, आशिष बोस, आरके सेनापति, अस्तानिस बिहान, सजंय, सोशल वर्कर बब्बर सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

उद्घाटन मुकाबला से पहले अंडर-17 वर्ल्ड कप में भारत की ओर से खेल चुकीं सुधा अंकिता तिर्की को सम्मानित किया गया। सुधा ने कहा कि इस तरह के लीग होने से खिलाड़ियों को अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि सीएए धन्यवाद के पात्र है, जिन्होंने भव्य तरीके से लीग का शुरुआत किया। सुधा के अलावा अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर अमिषा बाखला, विकसित बाड़ा, सूरज मुणि कुमारी, अनिता डुंगडुंग, बबिता कुमारी, ललिता बोईपाई, निशिमा कुमारी व अनीसा उरांव को भी शॉल ओढ़ाकर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

बरखा बड़ाईक व आदिवासी ग्रुप ने समां बांधा

पहली बार रांची में खेले गए महिला लीग को यादगार बनाने के लिए सीएए ने कोई कसर नहीं छोड़ा। नागपुरी स्टार सिंगर बरखा बड़ाईक ने अपनी जादुई आवाज से लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। वहीं, आदिवासी ग्रुप का शहनाई, ढोल व नागाड़ा की धुन ने मैच से पहले समां बांध दिया। बरखा की सुरीली आवाज व नागाड़ा की धुन पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अपने आप को रोक नहीं सके व मंच से उतरकर जमकर झूमे।

कल का मैच

स्टेडियम ग्राउंड : आशा भुसूर-युवा क्लब (2.30 बजे से), राइट टू किक-एसएसएफसी नगड़ी (3.30 बजे से)

प्रैक्टिस ग्राउंड : सशक्त क्लब-सुरूड नामकुम (2.30 बजे से), रांची रिकर्स-तरुण घोष एफसी (3.30 बजे से)

Leave a Response