About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, November 8, 2026
Entertainment

मोती महल कदमा में हुआ किशोर कुमार म्यूजिक नाइट का आयोजन

Share the post

रांची। प्रख्यात गायक किशोर कुमार के जन्मदिन के अवसर पर मोती महल डिलक्स तंदूरी ट्रेल, कदमा, जमशेदपुर में एक संगीतमय शाम किशोर कुमार म्यूजिक नाइट का आयोजन किया गया। जिसमें जमशेदपुर के युवा गायकों ने किशोर कुमार को सुरों से श्रद्धांजलि दी। किशोर कुमार के गानों पर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। रेस्टोरेंट में किशोर कुमार म्यूजिक नाइट के आयोजन को लोगों ने काफी सराहा और संगीतमय शाम का आनंद लिया। संगीतमय शाम में जमशेदपुर के ट्रैफिक डीएसपी अनिमेष गुप्ता ने अपने सुरों से महफ़िल की शोभा बढ़ा दी। झारखंड के उदयमान क्रिकेटर आईपीएल में प्रतिनिधित्व करने वाले जसकरण सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी चंचल भाटिया कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित थे। मोती महल कदमा की निदेशक रीना दत्ता ने कहा के किशोर कुमार महान गायक रहे हैं। उन्होंने ने सुरों की ताकत से देश के कोने कोने में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। हम ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम से अपने ग्राहकों को खूबसूरत यादें देना चाहते हैं।कार्यक्रम में सौरभ दत्ता, डॉ शाज़िया प्रवीण, डॉ श्रुति हेगड़े, डॉ विजय कौटलिया, मणिपाल टाटा के देवासिष सिन्हा, डॉ पूनम प्रजापति, शहज़ाद कुरैशी सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Leave a Response