About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
NewsSport

झारखंड के फुटबॉल को बुलंदी तक ले जाना है: मंत्री मिथिलेश ठाकुर

Share the post

10 सितंबर से गढ़वा में होगा इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल टूर्नामेंट

रांची। झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन का वार्षिक आम बैठक (एजीम) चाईबासा में संपन्न हुआ। इसमें मुख्य रूप से झारखंड सरकार के मंत्री व झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर उपस्थित हुए। 2022-23 का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। साथ ही संघ के उपलब्धियों की जानकारी झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव गुलाम रब्बानी ने दी। उन्होंने बताया कि झारखंड में फुटबॉल का निरंतर विकास हो रहा है। झारखंड की 6 बेटियां देश के लिए महिला वर्ल्ड कप में खेलीं। देश की कमान भी झारखंड की बेटी संभाली। अंडर-17 खेलो इंडिया, अंडर-16 इंडिया कोचिंग कैम्प में झारखंड की 9 लड़कियां व 2 लड़कों का चयन हुआ। अंडर-18 AFC कप में झारखंड का बेटा खेला। इसके अलावा भी कई खिलाड़ियों ने अलग अलग श्रेणियों में झारखंड का मान सम्मान बढ़ाया।

सरकार खिलाड़ियों के साथ है

झारखंड सरकार के मंत्री व झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि झारखंड के फुटबॉल को बुलंदी तक ले जाना है। इसके लिए हम सब को पूरी ईमानदारी व लगन के साथ काम करना पड़ेगा। झारखंड में खिलाडिय़ों की कमी नहीं है, बस इन्हें निखारने की जरूरत है। फुटबॉल के अलावा हॉकी, तीरंदाजी में भी यहां के खिलाड़ी देश विदेश में झारखंड का नाम रौशन कर रहे। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार खिलाड़ियों के भविष्य सुधारने का काम कर रही है। सरकार खिलाडिय़ों के हर सुख दुख में साथ है। फुटबॉल संघ में मैं खुद अध्यक्ष के पद पर हूं और झारखंड सरकार का मंत्री भी हूं, इसलिए जो बात सरकार तक खेल के विकास को लेकर पहुंचानी है वो मैं पहुंचाऊंगा।

Leave a Response