About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 5, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
NewsWorld

झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियनशिप : रंगारंग आगाज | डिफेंडिंग चैंपियन जापान ने जीत के साथ शुरुआत की

Share the post

पहले मैच में 3 गोल से हारी मलेशिया की टीम, खेलमंत्री हफीजुल हसन ने किया उद्घाटन

ओगावा रिका ने टूर्नामेंट का पहला गोल दागा, तोरियामा व शिहो ने भी किया गोल

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में पहली बार वीमेंस एशियन चैंपियनशिप हॉकी 2023 का रंगारंग आगाज हो गया। डिफेंडिंग चैंपियन जापाना व मलेशिया के मैच के साथ शुरू चैंपियनशिप की शुरुआत हुई। इस कांटे के मुकाबले में जापान ने मलेशिया को कड़े संघर्ष के बाद 3-0 से हराकर शानदार शुरुआत की। जापान की टीम को 13वें मिनट में ओगावा रिका ने बढ़त दिला दी। यह टूर्नामेंट का पहला गोल हुआ। हाफ टाइम तक जापान की टीम 1-0 से आगे रही। दूसरे हाफ के खेल में भी जापानी टीम ने हमला जारी रखा। तोरियामा मई ने 43वें मिनट में एक शानदार गोलकर टीम की बढ़त 2-0 कर दी। खेल के अंतिम समय 54वें मिनट में शिहो ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोलकर टीम को 3-0 से बड़ी जीत दिला दी। मोरहाबादी के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में  खिलाड़ियों  ने अपने शानदार खेल के प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत लिया। मैच से पहले रंगारंग कार्यक्रम व मस्कट जूही ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। मुकाबले का उद्घाटन राज्य के खेल मंत्री हफीजुल हसन, विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह, डीजीपी अजय कुमार सिंह, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने किया। वहीं, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा व एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने मैच का आनंद उठाते हुए सुरक्षा की कमान को भी अपने नजरों से देखते रहे। इस दौरान उपायुक्त व एसएसपी ने मस्कट जूही के साथ फोटो भी खिंचवाएं। साथ ही चीयरलीडर्स ने भी दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

मोरहाबादी मैदान में लोगों ने बड़े स्क्रीन में मैच का आनंद उठाया

स्टेडियम में दर्शकों के भर जाने के बाद लोगों ने मोरहाबादी मैदान में लगे एलईडी स्क्रीन पर मैच का आनंद उठाए। वहीं, रांची शहर पूरी तरह से एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के पोस्टर से पट चुका है। जोहार एशिया पोस्टर से स्टेडियम और स्टेडियम के आसपास का एरिया पटा नजर आया। खासकर मोरहाबादी एरिया पूरा हॉकीमय हो गया। वहीं, सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। पार्किंग के लिए मोरहाबादी मैदान में सुविधा मुहैया कराई गई है। एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां स्टेडियम परिसर में मौजूद हैं। मैदान के बाहर सीएम हेमंत सोरेन का हॉकी स्टिक के साथ कट आउट भी देखते बन रहा।

रात 8.30 बजे भारत का पहला मुकाबला थाईलेंड से

झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची-2023 की शुरुआत 27 अक्टूबर को मलेशिया और जापान के पहले मैच से हो गई। यह मैच दिन के 4 बजे से खेला गया। दूसरा मैच चीन व कोरिया के बीच शाम 6.15 बजे से खेला जाएगा। वहीं, मेजबान भारत रात 8.30 बजे थाईलैंड से जीतने उतरेगा।

Leave a Response