

रांची! झारखंड कांग्रेस की आज बैठक में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर रणनीति बनाई जाएगी. इस बैठक में के झारखण्ड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर भी शामिल होंगेझारखंड कांग्रेस की आज बैठक में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर रणनीति बनाई जाएगी. इस बैठक में के झारखण्ड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर भी शामिल होंगे. रांची के मोरहाबादी स्थित संगम गार्डन में होने वाली कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने के लिए प्रदेश प्रभारी रांची पहुंच चुके हैं. प्रदेश कांग्रेस कमेटी, झारखंड के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्य एजेंडा राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर है. इस बैठक में प्रदेश स्तर पर संगठन विस्तार और लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा होगी. इस बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष, सभी कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभी महासचिव और अन्य पदाधिकारियों के साथ साथ सभी विभागों के अध्यक्ष और सचिव भी शिरकत करेंगे. इस बैठक में झारखंड कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्ष, जिला सचिव, महानगर अध्यक्ष, झारखंड कांग्रेस पार्लियामेंट्री अफेयर्स कमेटी के सदस्य भी शिरकत करेंगे. बैठक के बाद मीडिया से भी प्रदेश प्रभारी संवाद करेंगे.